INCA Awards 2026: कमल हासन, शबाना आजमी, रेखा, करण जौहर और भारतीय सिनेमा के अन्य दिग्गजों ने बिखेरा जलवा

मुंबई में आयोजित INCA Awards 2026 में एक्ट्रेस प्रज्ञा नयन ने अपने ग्लैमरस अवतार से महफिल लूट ली। जानें इस स्टार-स्टडेड नाइट में बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के किन दिग्गजों ने शिरकत की। पढ़ें पैंथालासा न्यूज़ पर पूरी रिपोर्ट।

INCA Awards 2026: कमल हासन, शबाना आजमी, रेखा, करण जौहर और भारतीय सिनेमा के अन्य दिग्गजों ने बिखेरा जलवा

Updated Apr 20 2026 07:35 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

INCA Awards 2026 Highlights: माया नगरी मुंबई में बीती रात इंडियन नेशनल सिने एकेडमी (INCA) अवार्ड्स का आयोजन किया गया था। यह शाम भारतीय सिनेमा के लिए बेहद ऐतिहासिक रही जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े दिग्गज एक ही छत के नीचे दिखाई दिए। इस शानदार इवेंट में एक्ट्रेस प्रज्ञा नयन भी अपनी बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग लुक में नजर आई।


प्रज्ञा नयन का जलवा

साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा नयन जब इवेंट में पहुंची तो कैमरे की निगाहे उन्हें पर टिकी हुई थी। सिल्वर सीक्वेंस वाली हाई-स्लिट ड्रेस में प्रज्ञा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस खास मौके पर प्रज्ञा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें 'INCA Awards' के बैकड्रॉप के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। प्रज्ञा के साथ-साथ कई सारे टीवी और फिल्म के हस्तियों जैसे मुनव्वर फारुकी, शरद केलकर और रवि दुबे भी दिखाई दिए।


भोजपुरी और साउथ सितारों का जमावड़ा

इस अवॉर्ड शो की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यहां केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार भी शामिल हुए जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को “मेरे हस्बैंड की शादी है” फिल्म के लिए सम्मानित भी किया गया। साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज जैसे नागा चैतन्य, दुलकर सलमान और ऋषभ शेट्टी ने भी अवार्ड शो में पार्टिसिपेट किया।


दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति

मुंबई में आयोजित इस अवार्ड शो में भारतीय सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा, कमल हासन, करण जौहर, इम्तियाज अली और बॉबी देओल जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी दिखाई दी। इस शो को मशहूर एक्टर राणा दग्गुबाती ने होस्ट किया। जिन्होंने अपनी आवाज की बुलंदियों और एनर्जी से दर्शकों को बांधे रखा था।