Aurangabad Bihar Breaking News: आज 21 मार्च 2026 की 10 बड़ी खबरें

Aurangabad Bihar Breaking News: आज 21 मार्च 2026 की 10 बड़ी खबरें

Mar 21 2026 05:40 pm

Editor: Admin | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

आज 21 मार्च 2026 की औरंगाबाद (बिहार) की टॉप 10 खबरें। जानें मौसम का हाल, विकास योजनाओं का अपडेट और स्थानीय हलचल विस्तार से।


1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' का औरंगाबाद में प्रभाव, ₹678 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी अफरीदी यात्रा के तहत औरंगाबाद जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 262 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसमें बरुण नगर पंचायत में पीने का पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल आपूर्ति परियोजनाओं का भी निरीक्षण करने का आदेश दिया है। इस योजना से औरंगाबाद डेहरी और सासाराम के लोगों को शुद्ध पेयजल पीने को मिलेगाऔर पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।


2. मौसम का यू-टर्न: औरंगाबाद समेत 15 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज 21 मार्च को औरंगाबाद और उसके आसपास की लोग को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी देते हुए बताया कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है साथ ही गरज के साथ बारिश भी होने की चेतावनी दी है। बिना मौसम के बारिश होने की वजह से गेहूं और आम की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने की भी आशंका जताई है जिससे किसान काफी चिंतित है।


3. ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के खिलाफ औरंगाबाद के किसानों का हुंकार, आंदोलन की चेतावनी

जिले में प्रस्तावित नई ग्रीन फील्ड सड़क परियोजना के लिए भूमि का अधिकरण का नोटिस आने के बाद किसानों में काफी आक्रोश देखा गया। किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जिससे आज बड़ी संख्या में किसानों ने बैठक कर चेतावनी दी है। कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो कलेक्टर ऑफिस का घेराव करेंगे।


4. औरंगाबाद के देव में 'रिंग रोड' निर्माण में आई तेजी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भगवान भास्कर की नगरी देव में बना रहे रिंग रोड का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस प्रोजेक्ट के काम में तेजी देखने को मिली है। इस रिंग रोड के बनने से छत पर और अन्य महत्वपूर्ण मौके पर लगने वाले जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगी साथ ही पर्यटन का भी बढ़ाओ देखने को मिलेगा।


5. अदरी नदी का होगा कायाकल्प: रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

औरंगाबाद शहर के बीच से गुजरने वाली अदरी नदी के किनारे साफ सफाई कर सुंदर बनाने के लिए रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने वाला है। इससे घाटों का सौंदर्य करण लाइटिंग और वाकिंग ट्रेक भी बनाया जाएगा जिस शहर वासियों को घूमने के लिए एक नया स्थान मिलेगा।


6. बिजली की किल्लत से जूझ रहे औरंगाबाद के ग्रामीण इलाके, आंधी ने बढ़ाई मुश्किल

शुक्रवार की रात आई तेज आंधी के कारण बिजली का पोल गिरने से औरंगाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में 12 घंटे से अंधेरा छाया हुआ है। बिजली विभाग टीम मरम्मत कार्य में लगी हुई है। लेकिन मौसम के खराबी के कारण काम में बाधा आ रही है।


7. शिक्षा विभाग का नया आदेश: औरंगाबाद के कन्या आवासीय विद्यालयों के लिए अवकाश कैलेंडर जारी

बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने औरंगाबाद सहित राज्य के सभी 12+ कन्या राशि उच्च विद्यालयों के लिए 2026-27 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के आदेश दिए गए हैं।


8. अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख, छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्तऔरंगाबाद पुलिस ने मध्य निषेध अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। ज्यादातर शराब की ब्रह्मांगी मुफस्सिल थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।


9. स्वास्थ्य सेवा में सुधार: औरंगाबाद सदर अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक 'ट्रॉमा सेंटर'

बिहार के औरंगाबाद जिले में नेशनल हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को नजर में रखते हुए सदर अस्पताल में एक हाईटेक ट्रामा सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान निर्माण कार्य की समीक्षा की और जल्द ही इसे कार्यशील बनाने का आदेश दिया है।


10. औरंगाबाद में ईद-उल-फितर का उल्लास, शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जा रही ईद

आज पूरे औरंगाबाद जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जामा मस्जिद समेत विभिन्न ईदगाहों में सुबह की नमाज अदा की गई। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।