हूबहू सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखता है यह लड़का, आंखें और स्माइल देख फैंस हुए इमोशनल, बोले- 'फैमिली से मिलवाओ'
Sushant Singh Rajput lookalike: सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। लड़के की आंखों और मुस्कान को देखकर प्रशंसक भावुक हो गए हैं और उसे SSR की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।
Updated May 18 2026 11:32 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड का चमकता सितारा सुशांत सिंह राजपूत, जिन्होंने अपनी करियर की शुरुआत टीवी से की और आउटसाइडर होने के बावजूद भी अपने दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई। सुशांत को टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में आज भी मानव के रूप में याद किया जाता है, लेकिन अचानक उनकी मौत (14 जून 2020) की खबर ने पूरे फैंस और देश को झकझोर रख दिया था। आज भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं, लेकिन इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत का एक हमशक्ल है और इसे देखकर प्रशंसक भावुक हो रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की 'जेरोक्स कॉपी' है यह लड़का!
पहली नजर में इस हमशक्ल को देखने पर कोई भी धोखा खा सकता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के का हेयरस्टाइल, उसकी स्माइल और आंखें बिल्कुल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से मिलती-जुलती है। बता दे कि इस लड़के का नाम अयान है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और अक्सर वह तस्वीरें और वीडियो शेयर करता है। सुशांत के हमशक्ल के कारण अयान की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी हो गई है और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 295K से ज्यादा है।
फैंस बोले- 'सुशांत सर की फैमिली से मिलवा दो'
वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा की इसे “सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली से जरूर मिलवाएं”, दूसरे यूज़र ने भावुक होते हुए लिखा “वेलकम बैक सुशांत सर” वहीं अन्य लोग अयान को 'जेरोक्स कॉपी' और 'कार्बन कॉपी' बता रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद, प्रशंसक अब अयान को अपना पसंदीदा स्टार मान रहे हैं और यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।