गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार: 8 साल की मासूम को पैसों का लालच देकर 3 दिनों तक किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार
बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल की तैयारी।
Apr 03 2026 01:06 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Gopalganj, Bihar, India
बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है, बल्कि न्याय व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैसों की लालच देकर एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची को लगातार तीन दिनों तक शारीरिक शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
दहशत और आक्रोश का माहौल
इस जंघन्य अपराध की जानकारी मिलते हैं पूरे इलाके में आक्रोश और दस्तक फैल गया। हथुआ थानाध्यक्ष शोयब आलम ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की, और चन्दन प्रसाद (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज जारी
3 दिन से शारीरिक और मानसिक आघात को झेल रही मासूम बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, और डॉक्टर की एक विशेष टीम ने बच्ची की स्थिरता पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
मिलेगी कड़ी सजा
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि इस मामले में कोई ढिलाई नहीं कि जाएगी, आरोपी को जल्द ही जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही मामले को स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कम से कम समय में कड़ी से कड़ी सजा देने की प्रयास की जाएगी।
