औरंगाबाद: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, घर का सबसे छोटा चिराग बुझा
बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में सहरसा गांव के युवक राजू कुमार की मौत हो गई। चार भाइयों में सबसे छोटा था मृतक। पढ़े पूरी ख़बर।
Apr 03 2026 12:09 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले से बहुत ही दुखत घटना सामने आई है दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे पर (NH-2) भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहरसा गांव निवासी राजू कुमार के रूप हुई हैं।
कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना उस वक्त हुआ, जब राजू कुमार अपनी बाइक से ओबरा औरंगाबाद शहर से वापस अपने गांव सहरसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर उनकी बाइक एक भारी ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और राजू कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
परिवार में मातम: चार भाइयों में सबसे छोटा था राजू
राजू कुमार की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही, पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और वहीं परिवार वालों का हाल रो-रो कर बुरा है। बताया जा रहा है कि राजू अपने चार भाइयों में से सबसे छोटे थे, और वह अभी अविवाहित थे। घर का सबसे छोटा और लाडला होने के कारण पूरे परिवार की उमीदे उससे जुड़ी हुई थी।
पुलिस की कार्रवाई
इस घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय माली थाना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घटनास्थल से ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने परिवार को यह भी आश्वासन दिया है कि ट्रक चालक और ट्रक मालिक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
