मसौढ़ी में खौफनाक वारदात: हनुमान मंदिर परिसर में युवक की नृशंस हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट
बिहार की राजधानी पटना के मसौली थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई है धारदार हथियार और ईंट से वार परिवार वालों ने लगाया गांव के युवक पर आरोप। पढ़ें पूरी खबर।
Apr 03 2026 02:06 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार की राजधानी पटना के मसौली थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है। मामला भगवानपुर गांव की है, जहां मनसापुरण पंचरूपी हनुमान मंदिर परिसर में एक मजदूरी युवक की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
क्रूरता की सारी हदें पार
मृतक की पहचान बिलौटी गांव के निवासी अरुण पासवान के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। रूपेश कुमार को मारने के लिए हत्यारों ने बेहद ही क्रूर तरीका अपनाया है। हमलावरों ने सबसे पहले उसके कान पर धारदार वस्तु से हमला किया, फिर उसके गले पर नुकीले हथियार से वार किया अंत में उसका पहचान मिटाने के लिए चेहरे और सिर को बुरी तरह से कुचल दिया।
एक 'फोन कॉल' और फिर रूपेश गायब
परिजनों ने बताया कि रूपेश धनरूआ के बरनी गांव में ढलाई का काम कर रहा था। और वह हर रोज की तरह अपने करीब 12 मजदूरों के साथ टेंपो से घर वापस लौट जाता था। साथियों ने बताया कि वह रात 8:00 बजे तक बलियारी में उनके साथ था, लेकिन तभी उसके पास एक फोन आया और वह वहां से गायब हो गया। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि वह रात 8:00 बजे तक अपने पति से फोन पर बात कि हैं, लेकिन रात 11:00 बजे तक उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा जिसे परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों का आरोप और ग्रामीणों का प्रदर्शन
सुबह मनसापुरण पंचरूपी हनुमान मंदिर परिसर में युवक की शव मिलने पर गांव में कोहराम मच गया और आसपास के सैकड़ो लोग जुड़ गए। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी और पिता अरुण पासवान का रो रो कर हाल बुरा है। परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है।
इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध और नारेबाजी की साथ ही शव को घंटे तक नहीं उठाने दिया। मौके पर मुखिया रवि प्रकाश, नागेश्वर पासवान और पूर्व मुखिया रामनाथ पासवान पीड़ित परिवार के साथ मुआवजे और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिसिया कार्रवाई जारी
इस पूरे घटना की सूचना मसौढ़ी थाना पुलिस को बताया गया, जिससे वह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहा कि इस मामले की पूरी गहन तरीके से जांच की जा रही है, साथ ही कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड को खंगाल जा रहा है, ताकि फोन कॉल की आखिरी पता चल सके।
