Viral Video: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया 'कीड़े वाला दही', स्टाफ बोला- 'यह तो केसर है, रेलवे ने ठोंका 60 लाख का जुर्माना

Viral Video: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया 'कीड़े वाला दही', स्टाफ बोला- 'यह तो केसर है, रेलवे ने ठोंका 60 लाख का जुर्माना

Updated Mar 26 2026 04:06 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

पटना: भारतीय रेलवे की सबसे प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक बार फिर खाने को लेकर चर्च में आ गई है। पटना से टाटानगर जा रही वंदे भारत (ट्रेन संख्या 21896) मे यात्री को खाने में दही के कटोरी में जिंदा कीड़ा रेंगते हुए दिखाई दिया। इसके बाद यात्री ने IRCTC के स्टाफ को जब शिकायत की तो उसने जवाब में कहा कि यह कीड़ा नहीं बल्कि केसर है।

यात्री पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो वीडियो वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए आईआरसीटीसी और संबंधित ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाया है।

Ads


जानिए क्या था पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार यह घटना 15 मार्च 2026 की है जब यात्री रितेश कुमार को सफर के दौरान खाने में अमूल दही दिया गया था जब यात्री ने दही का ढक्कन हटाकर खाना चाहा तो देखा कि उसमे जिंदा कीड़े रंग रहे हैं। यात्री रितेश ने जब इसकी शिकायत ऑन बोर्ड स्टाफ से की तो वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेल कर्मचारी ने कीड़े को पहचानने से इनकार करते हुए कहा कि यह कीड़ा नहीं बल्कि 'केसर' (Saffron) है।

रेलवे स्टाफ द्वारा गैर-जिम्मेदाराना जब आप पर ट्रेन में मौजूद अन्यत्री भी भड़क गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। 

Ads

रेलवे की बड़ी कार्रवाई: 60 लाख का जुर्माना

जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो यात्रियों के भारी गुस्से को देखते हुए रेल मंत्रालय ने तुरंत जांच का आदेश दिए। शिकायत सही पाई गई की दी गई दही का पैकेट एक्सपर्ट था, इसके बाद भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी पर 10 लख रुपए का जुर्माना और प्राइवेट ठेकेदार पर 50 लख रुपए का जुर्माना के साथ-साथ उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने का निर्देश दिया है।