पत्नी ने बीच सड़क पर शराबी पति को चखाया मजा, जमकर हुई 'कुटाई' और गालियों की बौछार
Viral Video: यूपी के मैनपुरी में पत्नी का रौद्र रूप! घर से पैसे चोरी कर शराब पीने पर पत्नी ने बीच सड़क शराबी पति की जमकर कुटाई कर दी और गालियों की बौछार कर दी। देखें वायरल वीडियो।
Updated Apr 26 2026 05:13 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mainpuri, Uttar Pradesh, India
Mainpuri Viral Video: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज डरने का है जहां पत्नी का रोग रूप देखकर लोग दंग रह गए। वायरल हो रहे इस वीडियो में पत्नी ने नशे में धुत पति को सिर्फ बीच बाजार में जमकर पीटा नहीं बल्कि खरी खोटी भी सुनाई।
घर से पैसे चोरी कर पी ली शराब
मिली जानकारी के अनुसार पति ने चुपके से घर में रखें अपनी पत्नी के पैसे चुरा कर शराब पी लिया था और नशे में पूरी धुत हो गया था। जैसे ही बात की जानकारी पत्नी को मिली तो पत्नी ने बाजार में आकर नशे में धुत पति की जमकर कुटाई कर दिया। पति को जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि उसका यह करतूत उसे पर भारी पड़ने वाला है।
बीच बाजार में हुआ हिसाब-किताब
गुस्साई पत्नी ने आव देखा न ताव बीच सड़क पर पति की कॉलर पकड़ कर थप्पड़ों की बौछार कर दिया और देखते-देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। पत्नी सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं रही बल्कि उसे सरेआम गंदी-गंदी गालियां भी दी और अपमानित किया। पति इतना नशे में था कि खुद को नहीं बचा सका।