Viral Video Anganwadi Worker: कांपते हाथों में बीमारी का सबूत लेकर अधिकारी के सामने पेश हुई आंगनवाड़ी सेविका

सिस्टम की क्रूरता: ₹3500 वेतन पाने वाली बीमार आंगनवाड़ी सेविका को सलाइन बोतल के साथ अधिकारी के सामने पेश होना पड़ा। संवेदनहीनता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Viral Video Anganwadi Worker: कांपते हाथों में बीमारी का सबूत लेकर अधिकारी के सामने पेश हुई आंगनवाड़ी सेविका

Updated Apr 26 2026 04:42 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Katihar, Bihar, India

Anganwadi Worker Sick Leave Issue: एक तरफ जहां सरकार डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की संवेदनहीनता की ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो मानवता को शर्मसार कर दिया है। बिहार के कटिहार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें का आंगनबाड़ी सेविका को अपना गंभीर बीमारी का सबूत देने के लिए अधिकारी के चौखट तक हाथ में सलाइन का बोतल लगे हुए जाना पड़ा।


भरोसे की कमी और प्रशासनिक ज़िद

मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके कारण उसने विभाग से छुट्टी की मांग की थी। लेकिन व्यवस्था इतना खराब हो चुका है कि जब उससे संबंधित अधिकारी को सेविका के बीमारी का यकीन नहीं हुआ तो मेडिकल सर्टिफिकेट मांगने के बजाय सेविका को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बीमारी का सबूत देने का फरमान सुनाया।


3500 की सैलरी और करोड़ों की बेरुखी

इस घटना ने एक बार फिर आंगनबाड़ी कर्मियों के मन में डर पैदा कर दिया है। ₹3500 महीने का वेतन पाने वाली आंगनबाड़ी सेविका इस तरह का व्यवहार करना कहां तक उचित है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है की राशि इतनी कम है की बड़े अधिकारीयों के कार्यालय में महीने भर की चाय का खर्च भी से ज्यादा होता है।

जैसे ही इस घटना की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी संघ में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अभी विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से कोई अधिकारीक स्पष्टीकरण नहीं आया है।