देव के बेडनी गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, बेटियों और मां को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

देव के बेडनी गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, बेटियों और मां को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

Mar 20 2026 07:41 am

Editor: Admin | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

औरंगाबाद: जिले के देव थाना अंतर्गत बेडनी गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार बेटियां और उनकी मां पर जानलेवा हमला किया गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मासूम लड़कियां और महिलाएं दर्द से कराहती और इंसाफ की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।


मकान बनाने को लेकर हुआ झगड़ा

मिली जानकारी के अनुसारयह पूरा मामला पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर शुरू हुआ था पीड़ित पक्ष राजनाथ भगत अपने हिस्से के जमीन में मकान बनवा रहे थे, तभी गांव के ही अशोक भगत और गोपाल भगत ने काम रुकवा दिया और देखते-देखते दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित पक्ष के पूरे परिवार को बुरी तरह घायल कर दिया।


बेटियों और मां को बेरहमी से पीटा

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने ना केवल राजनाथ भगत के साथ मारपीट की बल्कि उनकी पत्नी कुसुम देवी और चार बेटियों को भी नहीं बक्शा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लड़कियां रो-रोकर अपना हाल बता रही है पीड़ित का कहना है कि बचाव करने के दौरान उन पर कुल्हाड़ी और पिस्तौल जान मारने की नीयत से तान दी गई थी।


अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी

मारपीट के दौरान घायल राजनाथ भगत और उनकी पत्नी के साथ चार बेटियों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना का मुख्य जड़ क्या था और दोषियों को सख्त कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर रही है।