बिहार मौसम अलर्ट: औरंगाबाद में सूरज के कड़े तेवर, क्या आने वाले 24 घंटों में मिलेगी राहत? जानें ताजा अपडेट

बिहार के औरंगाबाद में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है, पारा 36°C के पार पहुंचा। जानें अगले 24 घंटों में बारिश होगी या बढ़ेगा लू का प्रकोप?

बिहार मौसम अलर्ट: औरंगाबाद में सूरज के कड़े तेवर, क्या आने वाले 24 घंटों में मिलेगी राहत? जानें ताजा अपडेट

इस साल की गर्मी ने बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। औरंगाबाद जिले में भी विकराल रूप ले रखा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास दर्ज किया गया है।

वर्तमान में गर्मी का पारा 36 डिग्री पर है और दिन के समय धूप की स्थिति बनी हुई है। वही हवा उत्तर दिशा से 10 mph की रफ्तार पकड़े हुए हैं। जिसके कारण लू जैसी स्थिति से थोड़ी राहत मिल रही है और हवा में नमी का स्तर 35% से 42% के बीच र्ज किया गया है।

Ads


बारिश की संभावना और चेतावनी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज औरंगाबाद में बारिश की संभावना बेहद कम है हालांकि आसमान में छिटपुट बादल देखे जा रहे हैं लेकिन भारी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। आने वाले शनिवार और रविवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है, जहां तापमान 36 डिग्री के पार जा सकता है। इसके अलावा रविवार तक बादलों की गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है, जो तापमान में मामूली गिरावट ला सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे के बीच घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। इसके अलावा धूप में चश्मा और छाते का प्रयोग करने की भी अपील की है।

Ads