इंसानियत की मिसाल: बारात छोड़ बीच सड़क पर बाइक ठीक करने लगा दूल्हा, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम
बारात रुकवा कर एक दूल्हे ने बाइक वाले की मैकेनिक बनकर मदद किया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूबवायरल हो रही है।
Updated Apr 21 2026 07:59 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
शादी का दिन किसी इंसान के लिए सबसे खास होता है। इस दिन दूल्हा आराम से घोड़े पर बैठकर अपना ससुराल पहुंचता है और शादी करता है लेकिन एक दूल्हा ऐसा भी है। जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग असली हीरो बोल रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा अपनी बारात धूमधाम से लेकर ससुराल जा रहा था। हर तरफ डीजे की धुन पर लोग नाच गा रहे थे लेकिन तभी दूल्हे की नजर सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल पर पड़ी। वहां पर एक ही शख्स बेबस खड़ा था। साथ में उसकी बीमार मां थी। जिसे वह अस्पताल लेकर जा रहा था, लेकिन अचानक बाइक का चयन उतर गया और उसमें कुछ खराबी आ गई थी।
इस दूल्हे ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है ❤️
— Saral Vyangya (@SaralVyangya) April 20, 2026
दूल्हा बारात लेकर जा रहा था, DJ और नाच गाने के बीच उसकी नजर एक मोटरसाइकिल पर पड़ी
जिस पर एक व्यक्ति अपनी माँ को हॉस्पिटल ले जा रहा था और बाइक पंचर हो गई थी
बिना कुछ सोचे-समझे, दूल्हा नीचे उतरा, अपनी आस्तीनें ऊपर चढ़ाईं और चेन… pic.twitter.com/0lz858dnai
शानो-शौकत भूल, सेवा में जुटे हाथ
वहां पर खड़े सभी लोग दंग रह गए जब दूल्हे ने बारात रूकवाई और बिना देरी किए कर से उतरकर बाइक ठीक करने लगा। दूल्हा अपनी महंगे कपड़े और चमक-धमक भूल कर एक बीमार मां को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी बारात तक रुकवा दे।
बाइक ठीक करते-करते दूल्हे का हाथ गिरीश और धूल से काले हुए थे। लेकिन उसकी सादगी ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। वहां पर मौजूद बरती और राहगीर भी दूल्हे का इस दरिया दिल को देखकर दंग रह गये। सोशल मीडिया पर लोग इस दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं ।