WhatsApp Update: 8 सितंबर 2026 से इन स्मार्टफोन्स में हमेशा के लिए बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप, देखें लिस्ट
WhatsApp Update 2026: क्या आपका फोन भी होने वाला है बंद? 8 सितंबर 2026 से इन पुराने एंड्रॉयड और आईफोन मॉडल्स पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा। देखें पूरी 'Supported Devices List' और जानें अपनी चैट सुरक्षित रखने का तरीका।
Updated Apr 28 2026 04:59 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
WhatsApp Support End 2026: अगर आप भी पुराना एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही जरूरी है। मेटा ने सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp को आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में वह अपना सपोर्ट खत्म कर रहा है। यानी कि अब पुराने स्मार्टफोन चलने वाले यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
8 सितंबर 2026 के बाद करोड़ पुराने एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सएप कम करना बंद कर देगा। कंपनी इसके लिए अभी से ही इन-ऐप अलर्ट भेजना शुरू भी कर दिया है।
क्यों बंद हो रहा है व्हाट्सऐप सपोर्ट?
मेटा समय-समय पर अपने अप की सुरक्षा और फीचर को अपग्रेड करते रहता है। व्हाट्सएप के नए फीचर जैसे Notification Bubbles, एडवांस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग को सुचारू रूप से चलाने के लिए आधुनिक हार्डवेयर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम इन नए फीचर को सपोर्ट नहीं करते हैं। इसलिए कंपनी ने घोषणा किया है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगी।
इन फोन्स पर गिरेगी गाज (Supported Devices List)
व्हाट्सएप के आधिकारिक हेल्प सेंटर पर की गई घोषणा के अनुसार अब व्हाट्सएप चलाने के लिए कम से कम ऑपरेटिंग सिस्टम का वर्जन Android 6.0 होना चाहिए। इससे कम वाले स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप का सपोर्ट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
प्रभावित होने वाले कुछ लोकप्रिय पुराने मॉडल्स:
- Samsung: Galaxy S6, Galaxy Note 4
- Sony: Xperia Z3
- OnePlus: OnePlus One
- Motorola: Moto G (2nd Gen)
- LG: G3, G4
अगर आपका भी फोन इस लिस्ट में आता है तो आपका ऑपरेटिंग सिस्टम पुराना है। आपको व्हाट्सएप के तरफ से Later this year, WhatsApp won't work on this device का पॉप अप मैसेज दिखाना शुरू हो गया होगा या आगे देखने को मिल सकता है।
अपने पुराने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप चलाने के लिए अपना सकते हैं यह तरीका
अगर आपका भी फोन इस लिस्ट में है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है आपके पास पर्याप्त समय है। आप निम्नलिखित उपाय से व्हाट्सएप को अपने फोन में चला सकते हैं या उसका डाटा बैकअप कर सकते हैं।
- सॉफ्टवेयर चेक करें: फोन की Settings > About Phone > Android Version में जाकर चेक करें कि क्या कोई अपडेट उपलब्ध है। अगर आपका फोन Android 6.0 या उससे ऊपर अपडेट हो सकता है, तो तुरंत करें।
- चैट बैकअप लें: 8 सितंबर 2026 से पहले अपनी सभी महत्वपूर्ण चैट्स का बैकअप Google Drive पर ले लें ताकि नए फोन में डेटा ट्रांसफर करने में आसानी हो।
- नया डिवाइस प्लान करें: यदि आपका फोन अपडेट नहीं हो सकता, तो आपको एक नए स्मार्टफोन में स्विच करना होगा जो लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन को सपोर्ट करता हो।