Magahi Star Ashish Yadav: 'चोली के समान' गाने ने YouTube पर मचाया तहलका, 53 मिलियन व्यूज के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड
मगही सुपरस्टार आशीष यादव के गाने 'चोली के समान' ने यूट्यूब पर 53 मिलियन व्यूज के साथ गदर मचा दिया है। जानें क्यों यह गाना शादी और लगन सीजन की पहली पसंद बन गया है।
Updated Apr 28 2026 04:16 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Gaya Ji, Bihar, India
मगही इंडस्ट्री की दुनिया में इन दोनों आशीष यादव का जलवा आसमान छू रहा है। उनके हाल में ही रिलीज हुए गाने चोली के समान (Choli Ke Saman ) नहीं यूट्यूब पर बाकी सिंगरों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुत ही कम समय में 53 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिया है।
यूट्यूब पर छाया आशीष यादव और खुशी कक्कड़ का जादू
आशीष यादव इंटरटेनमेंट चैनल से रिलीज हुआ गाने में आशीष यादव के साथ खुशी कक्कर की दमदार आवाज इतना पसंद आ रहा है कि यह गाना युटुब फेसबुक और इंस्टाग्राम से लेकर लगभग हर सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है।
यह भी पढ़े:'आरा के बबुआन' का पोस्टर रिलीज, Trishakar Madhu के साथ 'Power Star' का दिखेगा जलवा
शादी और लगन का सबसे बड़ा 'ब्लास्ट' गाना
इस गाने को इस साल की लगन सीजन का सबसे बड़ा हिट गाना माना जा रहा है। बिहार और झारखंड के हर कोने में चाहे शादी हो या कोई भी फंक्शन आशीष यादव का गाना चोली के समान' गाने की धूम मची हुई है। खासकर डीजे पर इस गाने का डिमांड ज्यादा हो रहा है।
सोशल मीडिया पर लाखों रील्स और जबरदस्त क्रेज
इस गाने का क्रेज इतना ज्यादा है कि अब तक इंस्टाग्राम पर लाखो रील्स बन चुके हैं। उनके फैंस और दर्शन का कहना है यह गाना बहुत जल्द ही 100 मिलियन के लिस्ट में शामिल हो जाएगा। आशीष यादव का क्रेज धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और मगही फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते जा रहा है।
फिल्म 'गर्मी' की सफलता के बाद बढ़ा ग्राफ
उनकी हाल में ही रिलीज हुई फिल्म गर्मी ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी खासी कमाई की थी। आशीष सब अपनी गायकी के साथ-साथ अभिनय के दुनिया में भी अच्छी पकड़ बना रहे हैं। उनकी अभिनय भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।