Vivo ने भारत में मचाया तहलका: X300 FE और X300 Ultra लॉन्च, iPhone 17 को दी सीधी टक्कर

Vivo ने भारत में लॉन्च किए X300 FE और X300 Ultra। जानें इसके Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 200MP कैमरा और बेहतरीन फीचर्स के बारे में।

Vivo ने भारत में मचाया तहलका: X300 FE और X300 Ultra लॉन्च, iPhone 17 को दी सीधी टक्कर

Updated May 06 2026 04:23 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

Vivo X300 FE India launch: स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी Vivo ने अपने दो नए फोन, vivo X300 FE और vivo X300 Ultra को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बेहतरीन परफॉर्मेंस और सटीक बनावट के वादे के साथ, X300 FE ने अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन और दमदार कैमरा फीचर के साथ सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 


Vivo X300 FE vs iPhone 17: कैमरा की 'ब्लाइंड जंग'

लॉन्च के साथ ही कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक ब्लाइंड कैमरा बैटल शुरू की है, जिसमें X300 FE की तुलना सीधे iPhone 17 से की जा रही है। कंपनी ने दावा किया है कि उनका नया यह स्मार्टफोन कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप, फोटोग्राफी के मामले में बड़ी फोन कंपनियों को मात दे सकता है। हालांकि, इसका नतीजा अगले 48 घंटे में सामने आ जाएगा। 


vivo X300 FE Feature Details

Display: 6.31" 1.5K LTPO AMOLED (120Hz, 5000 nits)

Processor: Snapdragon 8 Gen 5

Camera: 50MP + 50MP + 8MP (ZEISS, 3x Optical Zoom)

Battery: 6,500mAh

Charging: 90W Wired / 40W Wireless

Price: ₹75,999 (Expected) 


vivo X300 Ultra: फोटोग्राफी का 'बादशाह'

Vivo के नया X300 Ultra स्मार्टफोन में 200MP + 200MP का ड्यूल प्राइमरी कैमरा लगा हुआ है, जो मोबाइल फोटोग्राफी के इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है। इसके अलावा, इस फोन में 6.82-इंच का 2K डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा। अगर इसकी बैटरी की बात करें, तो 7,000mAh की विशाल बैटरी और 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

दोनों फोन 6 मई, 2026 दोपहर के 2:00 बजे के बाद प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं; X300 FE खास Noir Black और Lilac Purple रंगों में मिलेगा। अगर आप इस फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart, Amazon और Vivo के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीद सकते हैं; इसकी कीमत ₹75,999 से लेकर ₹1,29,999 के आसपास रखी गई है