Panchayat Season 5 OTT Release Date: कब और कहां देख पाएंगे जितेंद्र कुमार-नीना गुप्ता की ‘पंचायत 5’, जानें रिलीज डिटेल्स

पंचायत सीजन 4 सफलता के बाद मार्क्स ने पंचायत सीजन 5 रिलीज करने का आधिकारिक अनाउंसमेंट कर दिया है। जैसे यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार करने लगे। जानिए क्या है पंचायत की कहानी और किस प्लेटफार्म पर या रिलीज की जाएगी।

Panchayat Season 5 OTT Release Date: कब और कहां देख पाएंगे जितेंद्र कुमार-नीना गुप्ता की ‘पंचायत 5’, जानें रिलीज डिटेल्स

Updated May 19 2026 01:24 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Panchayat Season 5 release date 2026: अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा वेब सीरीज पंचायत एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कराने के लिए सीजन 5 लेकर आ रही है। पंचायत सीजन 4 की सफलता के बाद मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके अगले भाग पंचायत सीजन 5 की घोषणा कर दी है। 

अगर आप भी फुलेरा गांव की राजनीति, सचिव जी और रिंकी की केमिस्ट्री और प्रधान जी के परिवार की नोक-झोंक देखने के लिए इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। तो चलिए जानते हैं कि पंचायत 5 कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Ads

यह भी पढ़ें:चंद्रिका दीक्षित का बड़ा खुलासा: 'एक बिजनेसमैन ने साथ सोने के लिए ऑफर किए थे ₹50 लाख' 


कब और कहां रिलीज होगा 'पंचायत सीजन 5'? (Panchayat Season 5 OTT Release Date & Platform)

पंचायत के सीजन 5 को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने बताया कि Panchayat Season 5 साल 2026 में ही रिलीज होगा। हालांकि इसकी टीम की तरफ से अभी तक किसी भी तारीख या महीने का फिक्स डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक 2026 के जून या जुलाई के बीच रिलीज होने की संभावना है।

Ads

यह भी पढ़ें: नीलम गिरी के प्यार में खोए पावर स्टार पवन सिंह! रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर नए गाने पर दिया बड़ा अपडे


सीजन 5 में क्या होगी कहानी?

पंचायत सीजन 4 का अंत बेहद दिलचस्प मोड़ पर हुआ था, जिसने दर्शकों के दिमाग में कई सवाल छोड़ दिए थे। सीजन 5 में उन्हीं सवालों का जवाब मिलने वाला है। इस सीजन में फुलेरा की नई राजनीति, सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी, प्रधान जी पर हमले का रहस्य इत्यादि कई सारे भाग देखने को मिलेंगे।

Ads

The Viral Fever (TVF) द्वारा निर्मित और दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह सीरीज एक बार फिर लोगों को हल्के-फुल्के मजाक और इमोशनल ड्रामा के साथ मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए तैयार है। दर्शकों को अब बस इसके ऑफिशल ट्रेलर और सटीक रिलीज डेट के अनाउंसमेंट का इंतजार है।


Panchayat Season 5 OTT Cast


  • जितेंद्र कुमार - अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी)
  • सांविका - रिंकी (प्रधान जी की बेटी)
  • चंदन रॉय - विकास (पंचायत सहायक)
  • नीना गुप्ता - मंजू देवी (प्रधान)
  • रघुबीर यादव - बृजभूषण दुबे (प्रधान पति)
  • अशोक पाठक - बिनोद (फुलेरा निवासी)
  • फैसल मलिक - प्रहलाद चंद्र पांडे (उप-प्रधान)
  • दुर्गेश कुमार - भूषण (बनराकस)
  • पंकज झा - चंद्र किशोर सिंह (विधायक)
  • सुनीता राजवार - क्रांति देवी (भूषण की पत्नी)
  • आसिफ खान - गणेश (फुलेरा के दामाद)
  • गौरव सिंह - राहुल (विधायक का गुर्गा)