वेलेंटाइन डे (Valentines Day): इतिहास, महत्व और प्यार के इस त्योहार की पूरी जानकारी

वेलेंटाइन डे (Valentines Day): इतिहास, महत्व और प्यार के इस त्योहार की पूरी जानकारी

Updated Dec 15 2025 02:06 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Italy

हर साल की तरह इस साल भी 14 फरवरी 2026 से वैलेंटाइन डे Week शुरू हो रहा है, यह त्यौहार प्यार और सनीके लिए मनाया जाता है इसे संत वेलेंटाइन दिवस भी कहा जाता है, वैलेंटाइन डे केवल प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए नहीं बल्कि उनके लिए भी खास होता है जो एक दूसरे से प्यार और सम्मानरखते हैं.


वेलेंटाइन डे का इतिहास (History of Valentine's Day)

वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन डे के याद में हुई थी, इसके पीछे बहुत ही रोचक कहानी है, कहा जाता है की तीसरी शताब्दी में रोम के राजा क्लॉडियस (Claudius) का मानना था कि अगर एक अकेला सैनिक शादीशुदा सैनिक से युद्ध में बेहतर प्रदर्शन करता था तो वह अपने सैनिकों को विवाह करने पर प्रतिबंध देता था.


संत वैलेंटाइन के याद में मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

इसके बाद रोम के पादरी संत वैलेंटाइन ने इसका विरोध किया और सैनिकों को गुप्त रूप से शादियां करवानी शुरू कर दी जब राजा को इस बात का पता चला तो संत वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया था और उसे मौत की सजा दे दी थी.

संत वैलेंटाइन जेल में रहते ही जेलर की नेत्रहीन बेटी का आंख ठीक कर दिया था और उससे प्रेम करने लगा था लेकिन 14 फरवरी 269 ई को फांसी देने से पहले एक पत्र लिखा था और उसने अंत में “तुम्हारा वेलेंटाइन” भेज दिया था.

उसके मौत के बाद ही 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा जो परंपरा आज तक चली आ रही है.


वेलेंटाइन वीक की सूची 2026 (Valentine's Week List 2026)

तारीख (Date) दिन (Day) त्योहार (Event)
07 फरवरी 2026 शनिवार (Saturday) Rose Day (रोज़ डे)
08 फरवरी 2026 रविवार (Sunday) Propose Day (प्रपोज डे)
09 फरवरी 2026 सोमवार (Monday) Chocolate Day (चॉकलेट डे)
10 फरवरी 2026 मंगलवार (Tuesday) Teddy Day (टेडी डे)
11 फरवरी 2026 बुधवार (Wednesday) Promise Day (प्रॉमिस डे)
12 फरवरी 2026 गुरुवार (Thursday) Hug Day (हग डे)
13 फरवरी 2026 शुक्रवार (Friday) Kiss Day (किस डे)
14 फरवरी 2026 शनिवार (Saturday) Valentine's Day (वेलेंटाइन डे)


  • 7 फरवरी - रोज़ डे (Rose Day): इस दिन लोग अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपनी भावनाओं की शुरुआत करते हैं।
  • 8 फरवरी - प्रपोज डे (Propose Day): यह दिन अपने दिल की बात कहने और इजहार-ए-मोहब्बत के लिए होता है।
  • 9 फरवरी - चॉकलेट डे (Chocolate Day): रिश्तों में मिठास घोलने के लिए इस दिन चॉकलेट बांटी जाती है।
  • 10 फरवरी - टेडी डे (Teddy Day): एक प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट करके कोमल भावनाओं को व्यक्त किया जाता है।
  • 11 फरवरी - प्रॉमिस डे (Promise Day): इस दिन साथी एक-दूसरे से हमेशा साथ निभाने का वादा करते हैं 。​
  • 12 फरवरी - हग डे (Hug Day): एक गर्मजोशी भरी जादू की झप्पी (Hug) से अपनेपन का अहसास कराया जाता है।
  • 13 फरवरी - किस डे (Kiss Day): यह दिन प्यार और स्नेह की निशानी के तौर पर मनाया जाता है।
  • 14 फरवरी - वेलेंटाइन डे (Valentine's Day): सप्ताह का अंतिम और मुख्य दिन, जिसे प्यार के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।