राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: 30 अप्रैल तक करा लें e-KYC, वरना बंद हो जाएगा अनाज!
राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए सरकार ने दी चेतावनी। बायोमेट्रिक अपडेट न होने पर राशन कार्ड रद्द सकता है। जानें पूरी प्रक्रिया।
Updated Apr 10 2026 02:26 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
भारत सरकार ने राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी और राहत भरी खबर जारी की है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शी लाने के लिए अब ई-केवाईसी (e-KYC) करना अनिवार्य कर दिया है। जिन कार्ड धारी लाभार्थियों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके लिए सरकार ने अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तक कर दी है।
e-KYC क्यों जरूरी है?
विभागीय जांच में कई स्थानों पर अपात्र लोगों और मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन कार्ड का लाभ उठाया जा रहा है इस फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन का कदम उठाया गया है। जिसे केवल वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच सके। सरकार का इसका मुख्य उद्देश्य एक व्यक्ति एक पहचान के नियम को लागू करना है।
Read: गरमा मूंग और उड़द के बीज पर 80% से 100% तक की भारी सब्सिडी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन
नियम न मानने पर होंगे नुकसान
यदि आप 30 अप्रैल तक यह ई-केवाईसी नहीं करते हैं तो आपको परिणाम गंभीर हो सकता हैं। डीलर की पॉश मशीन में आपका नाम देखना बंद हो जाएगा। उज्जवल योजना (गैस सब्सिडी) और आयुष्मान भारत जैसे लाभ बंद हो सकता हैं, क्योंकि इसका डेटा राशन कार्ड से लिंक होता है।
कैसे कराएं अपडेट?
कार्ड अपडेट करने के लिए सभी सदस्यों को अपने आधार कार्ड के साथ राशन डीलर के दुकान पर जाना होगा और पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करना होगा। लास्ट में ई-केवाईसी सफल होने पर डीलर से पुष्टि जरूर करें।