पवन सिंह की 'राइज एंड फॉल 2' में वापसी की चर्चा तेज: 21 अक्टूबर को मच सकता है बड़ा धमाल, फैंस में जबरदस्त उत्साह

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह 21 अक्टूबर को राइज एंड फॉल में फिर से करेंगे एंट्री। जानिए उनके आगमन से मनीष कश्यप और बाकी खिलाड़ियों के खेल पर कैसा असर पड़ सकता है।

पवन सिंह की 'राइज एंड फॉल 2' में वापसी की चर्चा तेज: 21 अक्टूबर को मच सकता है बड़ा धमाल, फैंस में जबरदस्त उत्साह

Updated Oct 20 2026 05:22 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एंट्री एक बार फिर से रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में काफी चर्चित हो रही है। खबरों के अनुसार उनकी एंट्री 21 अक्टूबर को होने वाली है। यह खबर सामने आने के बाद दर्शकों के समक्ष काफी उत्सुकता बढ़ गई है। पहले ही पवन सिंह अपने भोजपुरी गानों और फिल्मों में किरदार निभा कर अपनी एक बहुत ही अलग पहचान बना चुके हैं। ऐसे में शो में वापस लौटना उनके फैंस के लिए बहुत दिलचस्पी की बात है। अभी सबकी नजर इस चीज पर टिकी हुई है कि शो में उनकी एंट्री के बाद क्या नया देखने को मिल सकता है।


जानिए कि आखिरकार हुआ क्या था पहले सीजन में?

पवन सिंह इससे पहले भी राइज एंड फॉल के पहले सीजन में भी देखने को मिले थे। हालांकि उनका यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चला था बल्कि वह किसी निजी कारण के कारण शो बीच में ही छोड़ कर चले गए थे। शो अचानक से छोड़कर जाने से उनके फैन काफी हैरान हो गए थे। शो में आगे उनकी दिमागी खेल को देखने वाले दर्शकों को बहुत निराशा हुई थी। अब फिर से दूसरे सीजन में उनकी वापसी की चर्चा ने उनके पहले सीजन में मौजूदगी को भी काफी चर्चित कर दिया है। उनकी वापसी से दर्शकों को फिर से उनका एक नया अंदाज देखने को मिल सकता है।

Ads


पवन सिंह की पुरानी बातों ने बढ़ाई दर्शकों के बीच में उत्सुकता

पहले सीजन में विदाई लेते वक्त पवन सिंह ने दर्शकों के सामने यह कहा था कि जब उनके फैंस उन्हें याद करेंगे तो वह जरूर वापस आएंगे। अब उनकी वापसी की चर्चा बहुत तेज रफ्तार से हो रही है। अब फैंस को इस बात का इंतजार है कि अगर वह इस बार शो में वापस आते हैं तो क्या यह पहले सीजन को आगे की ओर बढ़ावा देने जैसा होगा और वहीं दूसरी तरफ अगर उनकी एंट्री नहीं होती है, तो अधिकतर जानकारी के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

लता मंगेशकर का 56 साल पुराना गाना आज भी है मशहूर, 'तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे', जाने इसका इतिहास

Ads


जानिए क्या बदल सकता है पवन सिंह के शो में वापस आने से?

राइज एंड फॉल 2 में अगर पवन सिंह की एंट्री फिर से होती है तो शो का रोमांचित माहौल बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। अगर वह इस खेल का फिर से एक बार हिस्सा बनते हैं तो उन्हें बाकी खिलाड़ियों के साथ तालमेल बैठाने की सख्त जरूरत हो सकती है। दूसरी ओर खेलते वक्त कुछ खिलाड़ी उनसे दोस्ती करने की कोशिश कर सकते हैं और बाकी अपने खेल और चाल को लेकर थोड़ा ज्यादा ही सतर्क हो सकते हैं। अभी के हिसाब से उनके द्वारा निभाई गई भूमिका में बदलाव उनकी एंट्री के बाद ही पता चल पाएगा।


मनीष कश्यप रह चुके हैं शो में पहले से ही मौजूद

राइज एंड फॉल 2 में बिहार से जुड़े चर्चित नाम मनीष कश्यप काफी पहले से ही मौजूद हैं। मनीष कश्यप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी एक बहुत ही अच्छी पहचान बना चुके हैं, और बिहार से उन्हें बहुत लोग सपोर्ट करने वाले भी हैं। ऐसे में पवन सिंह की संभावित और धमाकेदार एंट्री दर्शकों के समक्ष दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ा सकती है। अगर दोनों फिर से एक बार शो में नजर आते हैं तो दर्शक उनके बात करने और तालमेल करने के तरीके को देखना काफी पसंद करेंगे। अभी दोनों के बीच किसी भी प्रकार की खास दोस्ती या विवाद पर किसी प्रकार की भी बात फैलाना सही नहीं होगा। अब सब कुछ शो में उनकी बातचीत पर ही निर्भर करता है।

Ads


क्या शो में धमाका होने की संभावना है?

राइज एंड फॉल 2 में पवन सिंह की संभावित एंट्री ने बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर वह 21 अक्टूबर को शो में प्रवेश करते हैं तो देखना यह है कि वह बाकी खिलाड़ियों के साथ किस प्रकार से वार्तालाप करते हैं। उनकी लोकप्रियता की वजह से शो में उनकी मौजूदगी अच्छे प्रकार से आकर्षण बढ़ा सकती है। हालांकि अभी के हिसाब से यह कहना सही नहीं होगा कि उनकी एंट्री की वजह से शो में किसी प्रकार का विवाद या बहस देखने को मिल सकता है। इस चीज को पूरी तरीके से समझने के लिए लोगों को शो का इंतजार ही करना पड़ेगा।

मुंबई के जुहू में फायरिंग: टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, ड्राइवर और ऑटो चालक घायल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ads


दर्शकों द्वारा क्यों किया जा रहा है खास इंतजार

कुल मिलाकर पवन सिंह की राइज एंड फॉल 2 में संभावित एंट्री ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। पहले शो में किसी निजी मामले के कारण शो को बीच में छोड़कर जाना और फिर से दूसरे शो में वापस आना एक काफी चर्चा का विषय बन चुका है। वहीं मनीष कश्यप की पहले से मौजूदगी शो की दिलचस्पी को और बढ़ा सकती है। अभी सभी दर्शकों को 21 अक्टूबर के शो का बहुत बेसब्री से इंतजार है, अगर पवन सिंह इस शो में फिर से एक बार वापस लौटते हैं तो देखना यह है कि बाकी खिलाड़ियों के खेल पर कितना असर पड़ सकता है।