बिहार में SC/ST छात्रों का हॉस्टल अनुदान हुआ दोगुना, अब मिलेंगे ₹2000 प्रति माह
बिहार सरकार ने SC/ST छात्रों के लिए छात्रावास अनुदान राशि को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 प्रति माह कर दिया है। जानें मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना के लाभ और 15 किलो मुफ्त अनाज।
Updated May 01 2026 09:14 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
SC ST Hostel Anudan Yojana Bihar: बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र कल्याण के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना' के तहत मिलने वाली राशि बढ़ा दी गई है।
बिहार सरकार द्वारा SC और ST को पहले छात्रावास के लिए ₹1000 प्रति माह की राशि दी जाती थी। लेकिन अब इसे बढ़ा कर ₹2000 प्रति माह कर दी गई है।
छात्रों को यह राशि बैंकों में सीधे Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी जिससे इस प्रक्रिया में प्रदर्शित बनी रहे।
इस राशि का फायदा राज्य के विभिन्न अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रह रहे 10000 से अधिक छात्रों को सीधे पहुंचेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी दैनिक छात्रावास संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिया जाता है।
इसके अलावा छात्रों को सरकार द्वारा प्रति माह 15 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है जिसमें 9 किलो चावल और 6 क गेहूं भी होता है।