Campus Beats Returns: कौन हैं Dipankana Das? जिनकी 'पाखी' वाली अदाओं और शांतनु संग केमिस्ट्री ने उड़ाए फैंस के होश
Campus Beats Returns Season 6: एक्ट्रेस Dipankana Das ने 'पाखी' बनकर की धमाकेदार वापसी। जानें ग्लैमर वर्ल्ड से एक्टिंग तक का सफर और Shantanu Maheshwari संग उनकी वायरल केमिस्ट्री।
Updated May 01 2026 10:41 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Kolkata, West Bengal, India
Dipankana Das Bio: पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल Dipankana Das एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। Amazon MX Player पर रिलीज हुए नए सीरीज Campus Beats Returns (सीजन 6) में अभिनेत्री पाखी के रूप में अपने आप को वापसी की है जिसे दर्शक बेहद ही पसंद कर रहे हैं।
कौन हैं दीपांकना दास? (Who is Dipankana Das)
दीपांकना दास अपनी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह Glamanand Supermodel India 2022 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। एक्टिंग के दुनिया में अभिनेत्री ने Campus Beats के चौथे सीजन से अपना कदम रखा था जिसमें अपनी सादगी और बेहतरीन डांस से लाखों दर्शकों का दिल जीता था।
'पाखी' के किरदार में भरा नया रोमांच
कैंपस बीट रिटर्न शो में दीपांकना ‘पाखी’ का किरदार निभा रही हैं। जो बहुत ही साधारण बैकग्राउंड से आती है लेकिन उनके बहुत बड़े-बड़े सपने होते हैं। सीजन 6 में पाखी का किरदार और भी मैच्योर और कॉन्फिडेंट नजर आ रहा है। इस वेब सीरीज की कहानी मेंउनके डांस मूव और इमोशनल ग्राफ फैंस का दिल जीत रहा है।
शांतनु माहेश्वरी और दीपांकना की केमिस्ट्री

सोशल मीडिया पर शांतनु माहेश्वरी और दीपांकना दास की जोड़ी की खूब चर्चा की जा रही है। दीपांकना (দীপঙ্কনা দাস) ने हाल में ही मीडिया से बात करते हुए कहा कि शांतनु के साथ काम करना उनके लिए बेहतरीन अनुभव रहा है। दोनों ही कोलकाता पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं इसलिए सीट पर उनकी ट्यूनिंग भी काफी अच्छी है।