Ojai Film Festival 2026: 27वें संस्करण की तैयारी शुरू, फिल्ममेकर्स के लिए सबमिशन पोर्टल खुला
ओजई फिल्म फेस्टिवल 2026 की तैयारी हुई शुरू। 27वें साल के इस भव्य आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की एंट्री आमंत्रित की गई है।
Updated Apr 29 2026 03:09 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Ojai, United States, California
कैलिफोर्निया के ओजाई शहर में आयोजित होने वाले ओजाई फिल्म फेस्टिवल 2026 का आधिकारिक तौर पर फिल्मों के सब सबमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Ojai Film Festival अपना 27 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है पिछले ढाई दशकों में अधिक समय से ओजई फिल्म फेस्टिवल ने दुनिया भर की बेहतरीन कहानियों और प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच प्रदान किया है।
इस बार का आयोजन और भी भव्य तरीके से करने की उम्मीद जताई जा रही है जिसमें हॉलीवुड के विशेषज्ञोंऔर उभरते कलाकारों शामिल हो रहे हैं।
FilmFreeway के जरिए जमा करें अपनी एंट्री
इस फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने घोषणा की है की फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को दुनिया भर में लोकप्रिय फिल्म पोर्टल FilmFreeway के जरिए अपना फिल्म सबमिट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्मकारों को आवेदन करने में आसानी होगी। इस फिल्म फेस्टिवल के लिए निर्माता निम्नलिखित कैटेगरी के फिल्म के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- नैरेटिव फीचर (Narrative Feature)
- डॉक्यूमेंट्री (Documentary)
- एनिमेटेड शॉर्ट्स (Animated Shorts)
- स्टूडेंट फिल्म्स (Student Films)
यदि आप भी फिल्म निर्माता है तो अपनी फिल्म को Ojai Film Festival 2026 submissions के माध्यम से दी गई समय अवधि के अंदर आवेदन कर सकते हैं यह आपके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।