औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 96 किलो डोडा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब और स्थानीय नेटवर्क का खुलासा
Doda Smuggling Aurangabad: औरंगाबाद पुलिस ने NH-19 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 96.61 किलो डोडा के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामान में एक टेंपू, कार और नकदी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर।
Updated Apr 24 2026 08:49 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Drug Bust Bihar: औरंगाबाद जिले में नशीली पदार्थ का तस्करी के मामले में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुलिस ने जाल बिछाकर 96.61 किलोग्राम अफीम का छिलका बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक पंजाबी नागरिक के साथ चार अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
NH-19 पर घेराबंदी और गिरफ्तारी
यह घटना 22 अप्रैल 2026 की रात की है मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि देव की ओर से एक टेंपो में संदिग्ध सामान लादकर कुछ लोग जा रहे हैं। जिनके पीछे सुरक्षा के लिए चार पहिया वाहन भी चल रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने टीम का गठन किया और वह टीम देव मोड़ के पास सघन वाहन जांच करने लगे। रात्रि के करीब 11:45 में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जब टेंपो और पीछे से आ रही कार को रोकने का इशारा किया तो तस्कर भागने लगे लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर NH-19 स्थित भवानी होटल के पास दोनों वाहनों को घेर लिया।
पुलिस को तलाशी में टेंपो से तीन बोरों में भरा हुआ कुल 96.61 किलोग्राम डोडा मिला इसके अलावा पुलिस ने ₹22,070 नगद, एक टेंपू और एक कार भी जब्त की है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों में पंजाब और औरंगाबाद के स्थानीय लोग शामिल हैं:
- जीत सिंह: पिता- महेंद्र सिंह (पटियाला, पंजाब)
- अजय सिंह (32 वर्ष): पिता- गौरी सिंह (बारुण, औरंगाबाद)
- मंजीत कुमार (28 वर्ष): पिता- माखन सिंह (बारुण, औरंगाबाद)
- दुर्गा कुमार (27 वर्ष): पिता- महेश सिंह (बारुण, औरंगाबाद)
पुलिस की कार्रवाई
मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 167/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल में तस्करी नेटवर्क के अन्य संपर्कों की जांच में लगी हुई है।