West Bengal Election Results 2026 Live: क्या फिर खिलेगा ममता का जादू या भाजपा रचेगी इतिहास? बंगाल नतीजों के सबसे तेज अपडेट्स

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर मतगणना शुरू। क्या ममता बनर्जी लगाएंगी जीत की हैट्रिक या भाजपा रचेगी इतिहास?

West Bengal Election Results 2026 Live: क्या फिर खिलेगा ममता का जादू या भाजपा रचेगी इतिहास? बंगाल नतीजों के सबसे तेज अपडेट्स

Updated May 04 2026 05:31 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: West Bengal, India

Bengal Chunav Result Live: पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान का आज रिजल्ट आने वाला है, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है। सुबह 8:00 से राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी, गिनती शुरू होगी जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।


शुरुआती रुझान: पल-पल बदल रही है तस्वीर

शुरुआती 1 घंटे की गिनती के बाद रुझानों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) दक्षिण बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर बंगाल और जंगल महल के इलाकों में शुरुआती रुझानों में आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। वामपंथी और कांग्रेस गठबंधन कुछ सीटों पर कड़ी चुनौती दे रहे हैं जो चुनाव को बड़े उलटफेर का कारण बन सकता है।


हाई-प्रोफाइल सीटों पर सस्पेंस

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर और अन्य वीआईपी सीटों की है। यहां पर मामूली अंतर से बढ़त और गिरावट का सिलसिला जा रही है। इन सीटों पर सुरक्षा कारणों की वजह से चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू कर दी है और विजय जुलूस निकालने पर भी सख्त पाबंदी लगाई है।


दोपहर तक साफ होगी तस्वीर

जैसे-जैसे EVM के राउंड खुलेंगे स्थिति स्पष्ट होती दिखाई देगी। दोपहर के 1:00 तक यह साफ हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अगले 5 साल के लिए राज्य की कमान किसके हाथों में सौंपी है।