Anant Singh FIR: गोपालगंज में 'छोटे सरकार' की बढ़ी मुश्किलें, हथियार लहराने और अश्लीलता पर पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व विधायक आनंद सिंह के स्वागत में हथियार लहराने और बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। पढ़े पूरी ख़बर।

Anant Singh FIR: गोपालगंज में 'छोटे सरकार' की बढ़ी मुश्किलें, हथियार लहराने और अश्लीलता पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Updated May 06 2026 11:06 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Gopalganj, Bihar, India

बिहार, गोपालगंज: मोकामा के बाहुबली और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फँसते नजर आ रहे हैं। गोपालगंज में एक निजी समारोह के दौरान खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अनंत सिंह समेत 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज की है। 


क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 2 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में मुखिया गुड्डू राय के बेटे के उपनयन संस्कार में अनंत सिंह शामिल हुए थे। इस भव्य समारोह में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की प्रस्तुति के बीच भारी भीड़ जुड़ी हुई थी। वायरल वीडियो में देखा गया कि उनके समर्थक “रंगदार के भतार भूमिहार जी“ भोजपुरी गाना पर हथियार लहरा रहे थे। साथ ही, मंच के दूसरी ओर बार बालाएं “मुझको राणा जी माफ करना“ और “तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है” गानों पर अश्लील नृत्य कर रही थीं। 

Ads


पुलिस की कार्रवाई

वीडियो को तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने मामले की गंभीरता से लेते हुए, हथुवा थाना एसपीडीएफ आनंद मोहन गुप्ता को जांच का निर्देश दिया। जांच में आरोपियों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मीरगंज थाने में आर्म्स एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जिसमें विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, आयोजक गुड्डू राय, उत्सव राय, प्रियांशु कुमार, टिशु राय, सौरभ कुमार राय, विशाल राय, सुनील यादव सहित कई अज्ञात लोगों को भी आरोप बनाया गया है। 


पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अवैध हथियारों के प्रदर्शन, सार्वजनिक शांति भंग करने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। और साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Ads