Khesari Lal Yadav और सौम्या पोखरेल की जोड़ी फिर होगी साथ, इस दिन रिलीज होगा 'हल्दी 2' गाना
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और नेपाली अभिनेत्री सौम्या पोखरेल के बीच खत्म हुई दूरियां। 'गुटुर गुटुर' गाने के इवेंट में सौम्या ने मांगी माफी और खेसारी ने दी डांस सुधारने की नसीहत।
Updated May 07 2026 01:44 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Haldi 2 Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और नेपाली अभिनेत्री सौम्या पोखरेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रेंडिंग स्टार के नए गाने गुटुर गुटुर (Gutur Gutur) के इवेंट के दौरान सौम्या पोखरेल ने खेसारी के सामने उनसे हुई गलतियों की माफी मांगते हुए कहा, "मैं किसी के चढ़ावे-बढ़ावे में आकर आपसे दूरी बना ली थी, मैं उस समय बच्ची थी। लेकिन मैंने अपनी गलतियों को सुधार लिया है।"
अभिनेत्री ने खेसारी लाल यादव के मैनेजर अखिलेश कश्यप को मंच पर बुलाकर खेसारी के सामने पूछते हुए कहा कि 'हल्दी 2' गाना कब आने वाला है। आपको बता दूं कि सौम्या ने पहले 'हल्दी' म्यूजिक एल्बम खेसारी के साथ किया था। किसी गलतफहमी के कारण दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी और दूरी बन गई थी, लेकिन सौम्या पोखरेल खेसारी लाल यादव के साथ फिर वापसी करने वाली हैं।
यह भी पढ़े: सौम्या पोखरेल ने सिंगर चंदन चंचल पर लगाया शराब पीकर गाली-गलौज करने का आरोप
डांस स्किल को लेकर खेसारी का कड़ा रुख
अभिनेता ने अभिनेत्री के सवालों में हामी भरते हुए कहा कि उनकी डांस में प्रॉब्लम है और उन्होंने 4 साल इंडस्ट्री में बिताने के बाद भी अपने डांस को कंप्लीट नहीं किया है, जिसकी वजह से उनके साथ डांस म्यूजिक वीडियो नहीं कर पाते हैं और उसे सीखने की नसीहत भी दी है।
खेसारी लाल यादव का बड़ा दिल और माफी
खेसारी ने आगे समझाते हुए कहा, "मैं किसी से नाराज नहीं होता, अगर किसी से बनाव खराब होता है और वह माफी मांग ले तो मैं उसे माफ कर देता हूं।" जिसके बाद अखिलेश कश्यप ने 'हल्दी 2' गाने की जल्द ही शूटिंग करने का वादा भी किया है।
जैसे ही दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो दर्शक सौम्या पोखरेल के साथ नए 'सैड सॉन्ग' गाने का इंतजार करने लगे। हालांकि अब देखना यह है कि खेसारी कब इस गाने को रिलीज करते हैं। गाने की जानकारी देते हुए अखिलेश ने बताया कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है, जैसे ही यह खत्म होगा और 'सैड सॉन्ग' का दौर आएगा तो यह गाना रिलीज किया जाएगा।