राजनीति में फिर सक्रिय होंगे रितेश पांडेय, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा
भोजपुरी के लोकप्रिय गायक रितेश पांडे इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं क्योंकि उन्होंने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव से मुलाकात की थी। लोग मुलाकात के बाद कसाय लगा रहे है की क्या आने वाली अलग चुनाव में रितेश पांडेय भारतीय जनता पार्टी (BJP) से उतरेंगे, या कोई बड़ा राजनितिक कदम उठाएंगे हलाकि रितेश पांडेय का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन फिर भी राजनीतिक गलियारों में इस विषय पर चर्चा का माहौल गरमागरम है।रितेश पांडे ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सूरज पार्टी को व्यक्तिगत और राजनीतिक फैसलों के आधार पर छोड़ा हैं। भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें प्रशांत किशोर और उनकी जन सूरज पार्टी के मूल विचार के प्रति सम्मान है। लेकिन वर्तमान में वह खुद को इस कार्यवाही के साथ आगे नहीं देख पा रहे हैं
रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की जन सूरज पार्टी के टिकट पर रोहतास जिले की करहार विधानसभा सीट से 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा, लेकिन वे असफल रहे। हालांकि हार के बाद भी रितेश पांडे अभियान में सक्रिय रहे और उन्होंने जन सूरज पार्टी को सम्मानित भी किया, लेकिन प्रशांत किशोर की जन सूरज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में असफल रही।
