पवन सिंह की राजनीति में बड़ी एंट्री, BJP ने दिया MLC का टिकट
Bihar Politics 2026: पवन सिंह अब राजनीति के मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए बनाया MLC उम्मीदवार। जानिए पूरी खबर।
Updated Jun 06 2026 12:57 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Pawan Singh MLC Ticket: बिहार की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह को यह टिकट मिलना एक बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
यह भी पढ़े: बिहार में अपराध को लेकर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा हमला
टिकट मिलने पर पवन सिंह ने जताया आभार
पवन सिंह ने भाजपा द्वारा एमएलसी का टिकट मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बीजेपी और जनता का शुक्रिया अदा किया है। पवन सिंह का कहना है कि, "आपके विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन को जनसेवा के संकल्प में बदलने का पूरा प्रयास करूंगा।"
तृषा कर मधु ने दी बधाई
पवन सिंह की करीबी दोस्त और भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तृषा कर मधु ने भी उन्हें बीजेपी द्वारा एमएलसी का टिकट मिलने पर बधाई दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, "भोजपुरी जगत के गौरव, जन-जन के प्रिय कलाकार और लोकप्रिय नेता पवन सिंह जी को एमएलसी टिकट मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उनकी लोकप्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।"
यह भी पढ़े: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक 6 जून को लौटेंगे भारत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन
पिछली बार क्यों पीछे हट गए थे पवन सिंह?
इससे पहले भी पावर स्टार को बीजेपी की तरफ से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उथल-पुथल से भरी थी, और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक का मामला अदालत में चल रहा था। जिस वजह से उन्हें ऐन वक्त पर कदम पीछे खींचने पड़े। हालांकि, उस दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह चुनावी मैदान में थीं, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई थीं। अब पावर स्टार पवन सिंह सारे विवाद को छोड़कर जनता की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।