Kajal Raghwani विवाद पर छलका Khesari Lal Yadav का दर्द, बोले- जब हम दूर होते हैं, तो दुनिया के सबसे गंदे इंसान बन जाते हैं

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के विवाद किसी से नहीं छुपा है। हाल में खेसारी लाल यादव ने इंटरव्यू के दौरान कई सारे खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह सब दुनिया से मैं दूर हो चुका हूं।

Kajal Raghwani विवाद पर छलका Khesari Lal Yadav का दर्द, बोले- जब हम दूर होते हैं, तो दुनिया के सबसे गंदे इंसान बन जाते हैं

Updated Jun 06 2026 11:10 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

भोजपुरी मनोरंजन डेस्क: एक समय में भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी मानी जाने वाली खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच का विवाद किसी से छुपा नहीं है। हाल में एक खेसारी ने एक इंटरव्यू के दौरान काजल राघवानी को लेकर कई सारे खुलासे किए और उन्होंने दिल खोलकर अपनी बात रखी।


मुश्किलों से भागता नहीं, अब भविष्य में जीना छोड़ दिया है

इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल ने कहा कि जीवन में आने वाली परेशानियों से वह घबराते नहीं हैं। ‘मैं जीवन में जब प्रॉब्लम में आता हूँ ना तो खुश होता हूँ। मुझे लगता है कि फिर से मेरे किसी अंग को मजबूत करने आ गया है।’

Ads

खेसारी ने भावुक होकर बताया कि 2 साल पहले जब वह इन विवादों से परेशान हो जाते थे तो मंदिर में जाकर रोया करते थे कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन अब उनकी सोच बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि हर इंसान की जिंदगी अपनी परेशानियां है बस उसे हर समय सोच-सोचकर बड़ा कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव और पारुल यादव का नया धमाका, '6 गोली मारब नथुनिया पे' का दमदार टीज़र आउट

Ads


काजल राघवानी पर बोले– "वह कल भी सही थीं, आज भी सही हैं"

दोनों के विवाद पर बात करते हुए खेसारी ने कहा कि काजल के प्रति उन्हें कोई भी कड़वाहट नहीं है। वह उसे समय भी मेरे लिए सही थी और आज भी वह सही है। मैं उनके लिए कितना सही हूं और कितना गलत मैं उनके शब्दों को सवाल नहीं बनाना चाहता हूँ।

जब खेसारी लाल से पूछा गया कि विवाद के बाद कभी काजल से बात करने की कोशिश की? तो इस पर खेसारी ने जवाब देते हुए साफ कहा कि उन्होंने कभी बात करने की कोशिश नहीं की है। काजल ने मीडिया में जाकर उनके खिलाफ इतना कुछ बोल दिया कि अब कोई भी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मेरे साथ काम करने के लिए उनके पास प्रोजेक्ट लेकर नहीं जाते हैं।

Ads

यह भी पढ़ें: 18 साल से क्यों नंगे पैर थीं मनोज तिवारी की मां? वजह जानकर रो पड़ेंगे आप


मर्दों को प्यार नहीं, आदत लगती है

इंटरव्यू के दौरान जब खेसारी लाल से प्यार और इमोशंस को लेकर सवाल किया गया तो खेसारी ने जवाब देते हुए कहा की- प्यार एक लगाव होता है, इमोशन होता है। मर्दों को प्यार नहीं होता है, आदत लगती है। प्यार तो कहीं भी और किसी से भी हो जाता है पर आदत हर जगह नहीं लगती है।

Ads

साथ ही उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि जब हम प्यार करते हैं तो, दुनिया नहीं जानती है। हम एक दूसरे के लिए सोना बेबी हो जाते हैं। लेकिन जब एक दूसरे से दूर होते हैं तो पूरी दुनिया की सबसे गंदे इंसान हम ही हो जाते हैं। चाहे वह लड़के की तरफ से हो या लड़की की तरफ से।