15 Days Salary Nepal: नेपाल की सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारियों को महीने में दो बार मिलेगी सैलरी, जानें क्या है पूरा प्लान

Nepal Govt Salary Update: क्या अब बदल जाएगा सैलरी मिलने का तरीका? नेपाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन के नियमों में किया बड़ा बदलाव किया है। अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए लिया गया यह फैसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

15 Days Salary Nepal: नेपाल की सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारियों को महीने में दो बार मिलेगी सैलरी, जानें क्या है पूरा प्लान

Updated Apr 21 2026 12:36 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Nepal

नेपाल की सरकार ने अपनी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए के ऐतिहासिक फैसला लिया है। वित्त मंत्री स्तर पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह तय किया गया कि अब सरकारी कर्मचारियों को वेतन के लिए महीने के अंत का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि उन्हें 15 दिन में ही वेतन मिलेगा।


अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की कोशिश

17 अप्रैल 2026 को लिए गए इस निर्णय के पीछे बाजार में नगदी के प्रवाह को बढ़ाना है सरकारी अधिकारियों का मानना है कि कर्मचारी 15 दिन में पैसा आ जाने से उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी जिससे बाजार में नियमित आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। नेपाल की सरकार का यह फैसला सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को फिर से एक बार पटरी पर लाने का रणनीति माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हम झालमुड़ी खाते हैं, दिमाग नहीं, बंगाल चुनाव के बीच पीएम का देसी अंदाज


इन विभागों पर लागू होगा नियम

वित्तीय नियंत्रक कार्यालय के प्रवक्ता दीपक लामिछाने के अनुसार यह नियम प्रणाली को निम्नलिखित श्रेणीयो पर लागू किया जाएगा।

  • निजामती (सिविल) कर्मचारी
  • नेपाली सेना
  • नेपाल पुलिस
  • सशस्त्र पुलिस बल (APF)
  • अन्य सरकारी संस्थान

यह भी पढ़ें:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को मिली Z कैटिगरी की सुरक्षा


कानूनी पेंच और चुनौतियाँ

देखा जाए तो तकनीकी तैयारी पूरी कर ली गई है लेकिन इसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए नेपाल सिविल सेवा अधिनियम में संशोधन करना पड़ सकता है। वर्तमान स्थिति में केवल मासिक वेतन भुगतान का ही प्रावधान है। लेकिन कानूनी विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों को इस संबंध में आवश्यक परिपत्र जारी कर दिए गए हैं ताकि संशोधनों की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जा सके।