22 साल की युवा डायरेक्टर करेन क्षिति सुवर्णा ने 'सप्टेंबर 21' के टीज़र से दी प्रभावशाली दस्तक

औरंगाबाद के प्रवीण सिंह सिसोदिया और लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका उपेंद्र अभिनीत "September 21" अल्जाइमर जैसे संवेदनशील विषय को गहराई से छूती है। जानें कैसे यह फिल्म मनोरंजन से परे एक बीमारी के दर्द को बयां करती है।

22 साल की युवा डायरेक्टर करेन क्षिति सुवर्णा ने 'सप्टेंबर 21' के टीज़र से दी प्रभावशाली दस्तक

Updated Apr 21 2026 12:55 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

September 21 Movie: करेन क्षिति सुवर्णा 22 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म September 21 से डेब्यू किया। जिसकी टीज़र रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गई। अल्जाइमर जैसी गंभीर और संवेदनशील विषय पर आधारित यह फिल्म लोगों के दिलों तक पहुंच गई। जिससे अपनी परिपक्वता और भावनात्मक गहराई के लिए काफी सराहना मिल रही है।

यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के ऊपर बनाई गई है। जो धीरे-धीरे अपनी यादाश्त और पहचान को भूलते जा रहा है। फिल्म के टीजर में दर्दनाक स्थिति को बहुत ही सादगी और बिना किसी शोर-शराबे के दिखाया गया है। यह फिल्म एक मनोरंजन नहीं बल्कि इस बीमारी से जूझ रहे मरीज के उस संघर्ष और दर्द को बयां कर रही जो जो हर दिन अपनों को खुद से दूर जाते देखते हैं। प्रवीण सिंह सिसोदिया और प्रियंका उपेंद्र का शानदार अभिनय है।

Ads

इस फिल्म के मुख्य भूमिका में औरंगाबाद के खड़ीहा गांव के रहने वाले प्रवीण सिंह सिसोदिया नजर आ रहे हैं। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बेहतरीन और संतुलित परफॉर्मेंस में से एक लग रही है। प्रवीण सिंह सिसोदिया के साथ लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका उपेंद्र एक केयरगिवर के रूप में दिखाई दे रही हैं जिनका अभिनय बेहद प्रभावशाली नजर आ रही हैं।

फिल्म का गीत संगीत मार्मिक है। अन्य कलाकारों में अमित बहल, अजीत शिधाय, रिकी रुद्र और सचिन पाटेकर ने भी अच्छा काम किया है।

Ads