अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS रेफर
Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में पंकज त्रिपाठी के बड़े पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला। गंभीर हालत में उन्हें पटना AIIMS रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Updated Jun 22 2026 11:08 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Gopalganj, Bihar, India
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है, इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल है और और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह मामला बिहार के गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गाँव का है।
मिली जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई को अपने ही गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, यह बहस इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिएपटना AIIMS रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुरानी रंजिश की आशंका
इस घटना की सूचना माधोपुर थाना पुलिस को दी गई जिससे वे मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया, और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हमले का मुख्य कारण पुरानी रंजिश है, हमलावरों और पीड़ित पक्ष के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था इसी दुश्मनी के कारण यह हमला हुआ है हालांकि पुलिस इस मामले को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर मुख्य वजह की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़े होने के कारण इस घटना के बाद उनके प्रप्रशंसकों और शुभचिंतकों में गहरी चिंता है। गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की हैं।