जिन पुरुषों के खाते में गए हैं ₹10000 की राशि, बिहार सरकार ने की लौटने की मांग
Updated Dec 13 2025 04:16 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Darbhanga, Bihar, India
बिहार सरकार ने चुनाव के के समय मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10000 रुपए की राशि भेजी थी, उसे जल्द से जल्द वापस करने की मांग की है, जीविका के तरफ से सूचना जारी करते हुए बताया गया कि चुनाव के समय गलती से जिन पुरुष लाभार्थियों को इस योजना के तहत गलती से ₹10000 की राशि खाते मेंट्रांसफर हो गई थी उसे जल्द से जल्द लौटा दें।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने उठाया सवाल
सरकार द्वारा जारी किए गए इस पत्र को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार एक गरीब राज है जहां पर लोग भुखमरी बेरोजगारी और पलायन पर मजबूर हैं, अगर ऐसे में उनके खाते में 10000 आए होंगे तो उन्होंने उसे खर्च भी कर दिए होंगे जो अब वापस लौट आना नामुमकिन है, राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने ₹10000 देकर वोट खरीदने का काम किया है, पहले उनका वोट लौटाओ तो लोग पैसा लौटाएंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के सोशल मीडिया अकाउंट से जो पत्र शेयर किया गया है वह जीविका दरभंगा का है जिसमें लिखा गया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ केवल जीविका के महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए निर्धारित है कुछ तकनीकी त्रुटि के कारण इस योजना का पैसा पुरुषों के खाते में चला गया है, और इस पेज को सूचना पत्र पर दिए गए अकाउंट पर वापस करने की मांग की है।