क्राइम न्यूज़ सासाराम: फौजी की पत्नी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, बोले- 'ससुर की थी गंदी नजर'

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में सेवा के जवान की पत्नी का शव का फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप। फरार ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी।

क्राइम न्यूज़ सासाराम: फौजी की पत्नी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, बोले- 'ससुर की थी गंदी नजर'

Updated Apr 12 2026 09:00 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Sasaram, Rohtas, Bihar, India

रोहतास (बिक्रमगंज): बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में एक फौजी की 25 वर्षीय पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने के बाद आसपास में सदमे का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अमृता पटेल के रूप में की गई है। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार है जिससे मामला और भी उलझ गया है।


रेलिंग से लटका मिला शव, ससुराल वाले फरार

रविवार की दोपहर बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के काशी घाट मोहल्ले में अमृता का शव उसके ही घर में छत के रेलिंग से लटका हुआ पाया गया। मृतका के पिता अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है जिसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई है।

Ads


लड़की के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतक अमृता के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की शादी के 6 महीने बाद उसके पति मनीष कुमार चार पहिया वाहन की मांग करने लगे और अमृता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि मनीष का पिछले 1 साल से किसी दूसरे लड़की से अवैध प्रेम संबंध था। जो अमृत के सामने ही फोन पर बात करता था और उसका विरोध करती थी तो उसे मारपीट भी करता था।


ससुर की थी गंदी नजर

इसके अलावा मृतका के पिता ने उसके ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहू पर हमेशा गलत नजर थी जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में भी रहते थे।

Ads

अमृता की शादी 2021 में दावथ थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी मनीष कुमार से हुई थी। मृतिका का पति सेना में होने के कारण अक्सर बाहर रहता था और अमृता बिक्रमगंज में अपने सास ससुर और देवर के साथ रहते थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत का असली कारण क्या है फिलहाल फरार ससुराल वालों को पुलिस तलाश कर रही है। 

Ads