बिहार दिवस और चैती छठ की धूम: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस और चैती छठ के पावन अवसर पर राज्य एवं देशवासियों को बधाई दिया। उन्होंने अपने संदेश में बिहार के ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए प्रदेश की उन्नति और सामाजिक सद्भाव का संकल्प दोहराया।
बिहार दिवस: गौरवशाली अतीत से स्वर्णिम भविष्य की ओर
मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस के अवसर पर अपने प्रदेशवासियों को कहां की राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। और अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है जिसे दुनिया को ज्ञान और शांति का मार्ग दिखाया है। नीतीश कुमार ने बिहार वासियों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसत्ता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
चैती छठ: आत्मिक शुद्धि और सूर्य उपासना का पर्व
मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस के साथ-साथ चैती छठ के अवसर पर भी शुभकामना संदेश जारी की और उन्होंने महापर्वके बारे में कहा कि छत केवल त्यौहार नहीं बल्कि आत्म अनुशासन का पर्व है श्रद्धालु निर्मल मन और आत्मिक शुद्धि के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहां की यह पर्व राज्य में सुख शांति और समृद्धि को लेकर आए।
