UPSSSC Pet Results 2025 Out Now: यूपी PET का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कैसे देखें अपना रिजल्ट
Dec 06 2025 03:16 pm
Editor: Admin | Location: Uttar Pradesh, India
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का रिजल्ट आज यानी की 6 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को UPSSSC के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे देखें UPSSSC Pet Results 2025?
UPSSSC Pet Results 2025 का रिजल्ट upsssc.gov.in जाकर देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। उसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा जिसके बाद आप कई परीक्षा का परिणाम दिख जाएगा।
नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके रिजल्ट देख या डाउनलोड कर सकते हैं
यूपीएसएसएससी PET के परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेपों को फॉलो करना होगा। जिससे आप आसानी से अपना रिजल्ट देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Pet का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज में आपको रिजल्ट सेक्शन दिखेगा वहां पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको UPSSSC Pet Results 2025 का ऑप्शन दिखेगा जहां पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड डालना होगा।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर आपका रिजल्ट का परिणाम दिख जाएगा इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
3 साल तक वैध माना जाएगा स्कोर कार्ड
UP PET 2025 के परीक्षा का रिजल्ट को 3 साल तक वैध माना जाएगा इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार ग्रुप सी के सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे यानी की 2028 तक यह रिजल्ट मान्य होगा।
