SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: 827 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका; यहाँ से करें आवेदन

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: 827 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका; यहाँ से करें आवेदन

Mar 22 2026 06:14 am

Editor: Panthalassa Team | Location: India

  • Download
  • no image
  • no image

यदि आप 10वीं पास हैं और रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी करके अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में 827 पद शामिल हैं।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। यदि आप भी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, तो आप 21 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन शुल्क (Application Fee)

एसएसबी ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹100 है और एससी, एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क है। आप आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।


SSB Tradesman Recruitment 2026: मुख्य तिथियां

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो गई है तथा अन्य मुख्य तिथि नीचे दी गई है

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 16 मार्च 2026
  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 21 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • फीस भुगतान करने की तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: जल्द ही जारी की जाएगी


पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन करने से पहले अपने योग्यताओं को पूरी गहन तरीके से जांच कर लें 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए
  • ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए
  • ट्रेड्समैन पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट/डिप्लोमा होना चाहिए 

  आयु सीमा (Age Limit)

  • ड्राइवर और वेटरनरी: 18 से 27 वर्ष
  • अन्य ट्रेड्समैन: 18 से 23/25 वर्ष (पदानुसार)
  • आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी


चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन 


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाना होगा
  • होम पेज पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करके Constable Tradesman Recruitment 2026 को चयन करें
  • अब रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी पासवर्ड प्राप्त करना होगा
  • आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें आपको सभी जानकारी को भरना होगा
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • अंत में भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर लें 



महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Official Website: Click Now 

Apply Online Link: Click Now

Home Page: Click Now