Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में ठहराव, चांदी के दाम भी स्थिर

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में ठहराव, चांदी के दाम भी स्थिर

Updated Mar 22 2026 06:19 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

नई दिल्ली: ग्लोबल बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग में बदलाव के बीच आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी के कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है विशेषज्ञ के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीतियों और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनितियों की वजह से पिछले सप्ताह भाव में गिरावट देखने को मिली थी जो अब एक स्तर पर आकर टिकी हुई है

आज यानी की 22 मार्च 2026 के दिन भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,47,220 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर टिकी है

Ads

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव क्या है (22 मार्च 2026)

नीचे दी गई तालिका में भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के साथ चांदी के ताज़ा भाव दिए गए है।:

शहर 22 कैरेट सोना (प्रति 10g) 24 कैरेट सोना (प्रति 10g) चांदी (प्रति Kg)
दिल्ली (Delhi) ₹1,38,500 ₹1,51,080 ₹2,45,000
मुंबई (Mumbai) ₹1,34,300 ₹1,41,020 ₹2,45,000
पटना (Bihar) ₹1,36,550 ₹1,49,070 ₹2,45,000
बेंगलुरु (Bengaluru) ₹1,38,400 ₹1,50,980 ₹2,45,000
चेन्नई (Chennai) ₹1,38,400 ₹1,50,980 ₹2,50,000
कोलकाता (Kolkata) ₹1,34,850 ₹1,47,220 ₹2,45,000

कीमतों में बदलाव का मुख्य कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है वहीं दूसरी ओर भारत में शादियों का सीजन होने के कारण खुदरा मांग में थोड़ी तेजी है जिसकी वजह से कीमत ज्यादा गिरने से रोक रही है, शेयर बाजार में भी हलचल के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर अभी सोने को ही प्राथमिकता दे रहे हैं जिससे सोने के दाम में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है

Ads

ग्राहकों के लिए सलाह

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का योजना बना रहे हैं तो हमेशा हॉलमार्क वाले सोने को ही खरीदें इससे शुद्धता की गारंटी रहती है और भविष्य में बेचते समय आपको सही मूल्य मिल सकता है