Bhishan Garmi se Bachne ke Upay: लू और चिलचिलाती गर्मी का काल है यह एक देसी ड्रिंक, शरीर को रखेगा AC जैसा ठंडा
Updated Mar 25 2026 06:39 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
Summer Health News: उत्तर भारत समेत पूरे देश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। किसी-किसी जगह पर पारा 50 डिग्री के पार पहुंच चुका है गर्म हवा यानी की 'लू' (Heatwave) ने लोगों के पसीने छुड़ा रखें। ऐसी स्थिति में थोड़ी सी लापरवाही आपको हॉस्पिटल पहुंचा सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे समय में शरीर के तापमान को नियंत्रित रखना सबसे जरूरी होता है। आज हम आपको बताने वाले हैं पांच ऐसे घरेलू उपाय और जादुई ड्रिंक जो Bhishan Garmi में भी आपके शरीर के लिए सुरक्षा कवच के जैसा काम करेगा।
Summer Health Tips: भीषण गर्मी में लू (Loo) से बचना है तो अपनाएं ये 5 अचूक उपाय, डिहाइड्रेशन की समस्या होगी जड़ से खत्म।
- पानी का सही संतुलन: गर्मी के मौसम में प्यास लगने परपानी पीना काफी नहीं है बल्कि उसमें नींबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बना रहता है।
- सूती और हल्के कपड़े: धूप से बचने के लिए हमेशा हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। क्योंकि यह पसीने को सकते हैं और शरीर को वेंटिलेशन प्रदान करते हैं। कोशिश करें कि गर्मियों के मौसम में ज्यादातर सफेद और हल्के कपड़े पहने।
- सिर और कान ढक कर रखें: ज्यादातर लू लगने का मुख्य कारण होता है कि आपके शरीर में सर और कान के जरिए हवा प्रवेश कर जाती है। इसलिए बाहर निकलते समय गमछा टोपी या छाते का प्रयोग जरूर करें।
- खाली पेट बाहर न निकलें: गर्मी के मौसम में कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकले कोशिश करें। कि हल्का भोजन और पर्याप्त पानी पीकर ही धूप में निकले। इससे लू लगने का खतरा 80% तक काम हो जाता है।
- सीजनल फलों का सेवन: गर्मी के मौसम में खीरा, तरबूज और खरबूजा जैसे फल का सेवन करें इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है जो शरीर को अंदरूनी नामी देता है।
रामबाण उपाय: बस ये एक ड्रिंक पीयेिन और गर्मी को भूल जाएं
अगर आप गर्मी के दिन में एल के चपेट में आ गए हैं या शरीर में बहुत ज्यादा जलन महसूस हो रही है। तो कच्चा आम का पन्ना आपके लिए संजीवनी बूटी जैसा काम करेगा। इसे बनाना बेहद ही आसान है जिसे बनाने की विधि और फायदा दोनों नीचे समझाया गया है।
- बनाने की विधि: कच्चे आम को पानी में उबालकर उसका छिलका उतार ले। इसमें पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और गुड़/चीनी मिलाकर ठंडा शरबत तैयार करें।
- फायदा: यह देशी ड्रिंक न केवल शरीर को तुरंत ठंडा करता है, बल्कि लू के कारण होने वाले बुखार और दस्त में भी राहत देता है।