भीषण गर्मी में शरीर को AC जैसी ठंडक देंगे पुदीना के ये 5 जादुई फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
क्या आप गर्मी और बदहजमी से परेशान हैं? जानें कैसे पुदीने की पत्तियां लू से बचाकर आपके पेट को ठंडा रख सकती हैं। चमकती त्वचा और ताजगी के लिए पुदीना इस्तेमाल करने के 5 आसान तरीके यहाँ पढ़ें।
Updated Apr 27 2026 06:08 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
गर्मी में पुदीने के फायदे (Pudina ke fayde): जैसे-जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है, लू और डिहाइड्रेट का खतरा उतना ही बढ़ते जा रहा है। ऐसी स्थिति में हमारी रसोई में मौजूद एक छोटी सी चीज हमें गर्मी से बड़ी राहत दिला सकती है - पुदीना (Mint Leaves)। आयुर्वेद में पुदीने को ठंडी तासीर के लिए अमृत समान माना गया है।
अगर आप भी गर्मी की वजह से पेट में जलन, बदहजमी और थकान से बचना चाहते हैं तो पुदीना आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। चलिए जानते हैं गर्मी में पुदीना के इस्तेमाल करने से क्या है जबरदस्त फायदे?
गर्मी में पुदीना इस्तेमाल करने के 5 जबरदस्त फायदे (5 Benefits of Mint Leaves)
1. पेट की गर्मी और अपच का रामबाण इलाज
गर्मी के मौसम में अक्सर ज्यादा तेल वाली खाना खाने से एसिडिटी और पेट में जलन होने लगती है, ऐसी स्थिति में पुदीने का इस्तेमाल करने से इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। पुदीने में मौजूद में मेंथॉल पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। आप पुदीने की चटनी या छाछ में पुदीना डालकर पी सकते हैं इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
2. लू (Heatstroke) से बचाव
अगर गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले आपको देने का रस या शरबत पीते हैं। तो आपकी शरीर के आंतरिक तापमान को बैलेंस में रखता है और आपको लू लगने से बचाता है।
3. तुरंत एनर्जी और ताजगी (Instant Refreshment)
क्या आप कभी धूप से आने के बाद थकान महसूस करते हैं? तो आपको देने के खुशबू से ही दिमाग को शांत कर सकते हैं और तनाव को कम कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने का पानी पीजिये या शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है।
यह भी पढ़ें:
- अमरूद के फूलों के चमत्कारी फायदे: सेहत के लिए है वरदान
- कटहल के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
4. ग्लोइंग स्किन के लिए जादुई नुस्खा
गर्मी के मौसम में होने वाले कील-मुंहासे और ऑयली स्क्रीन की समस्या को पुदीना आसानी से ठीक कर सकता है। पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इस समस्या को खत्म करते हैं। पुदीने के पत्तों का पेस्ट चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है और इससे मुंहासे ठीक होते हैं।
5. मुंह की दुर्गंध से छुटकारा
गर्मी में डिहाइड्रेशन के कारण मुंह सूखने और बदबू आने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में पुदीने की पत्तियां चबाने से मुंह से आने वाली बदबू खत्म हो जाती है और सांस में तक की आती है।
गर्मी में पुदीना इस्तेमाल करने के 3 आसान तरीके:
- पुदीना शरबत: चीनी, काला नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाकर बेहतरीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाएं।
- रायता: दही में पुदीना पाउडर डालकर सेवन करें।
- पुदीना चाय: अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो दूध वाली चाय की जगह 'मिंट टी' ट्राई करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1. क्या रोज पुदीना खाना सुरक्षित है?
हाँ, सीमित मात्रा में रोज पुदीना खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
Q2. पुदीने की तासीर क्या होती है?
पुदीने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों के लिए सबसे उपयुक्त है।