Pawan Singh South Debut: 'डकैत' फिल्म से साउथ में धमाका करेंगे पावर स्टार पवन सिंह
Updated Mar 25 2026 07:08 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी और बॉलीवुड के बाद अब साउथ सिनेमा में अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने दमदार गानों और शानदार अभिनय के लिए मशहूर पवन सिंह प्रतिभाशाली अभिनेता आदिवी शेष की आगामी फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' से साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह खबर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
'Touchbuddy' गाने से मचेगा शोर
हाल ही में, फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज पोस्ट साझा करके इस खबर की पुष्टि की। फिल्म में पवन सिंह 'टचबडी' नामक एक वीडियो गीत में नाचते-गाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जोनिता गांधी की आवाज भी सुनाई देगी।
कब रिलीज होगा गाना?
पवन सिंह के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी यह है कि उनका गाना 'टचबडी' 28 मार्च, 2026 को रिलीज होने जा रहा है, जिसमें पवन सिंह को भोजपुरी किंग के रूप में पेश किया गया है।
अदीवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत'
डकैत तेलुगु और हिंदी भाषाओं में बनी एक पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अदीवी शेष के साथ एक्ट्रेस में मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका निभा रही है फिल्म का निर्देशक शनील देवो हैं डकैत फिल्म की कहानी धोका प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें आदिवी शेष एक निर्दयी कैदी की भूमिका में नजर आएंगे।