Dehri Doctor Death News: डेहरी के प्रसिद्ध डॉ. सुनील बोस का निधन, शाहाबाद और मगध में शोक की लहर
बिहार के रोहतास जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक और बोस क्लिनिक के संस्थापक डॉ. सुनील बोस का निधन। 60 वर्षों के सेवा सफर और चिकित्सा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद कर शाहाबाद-मगध में शोक की लहर
Updated May 01 2026 11:49 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Dehri (Dehri-on-Sone), Rohtas, Bihar, India
बिहार के रोहतास जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक और बोस क्लीनिक के संस्थापक डॉ सुनील बोस का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर ने शाहाबाद और मगध क्षेत्र के लोगों को शोक में डाल दी है। सुनील बोस रोहतास के डेहरी में अपना हॉस्पिटल चलाते थे।
60 वर्षों का अतुलनीय सेवा सफर
डॉ सुनील बोस करीब 60 वर्षों से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सेवा दी है, वह केवल ना कुशल डॉक्टर थे बल्कि मानव सेवा के लिए भी लोग उन्हें जानते थे। सुनील बोस ने उसे समय डेहरी और आसपास के इलाकों के दौर में चिकित्सा की सुविधा की शुरुआत की थी जब वहां पर संसाधन पर्याप्त नहीं हुआ करता था।
गरीबों के 'मसीहा' के रूप में मिली पहचान
आसपास के लोग उन्हें गरीबों का मसीहा कह कर बुलाते थे, उनके निधन की खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बनाया है बाकी बल्कि एक अपूरणीय क्षति के रूप में भी देखा जा रहा है। वहां के स्थानीय डॉक्टरों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर सुनील बोस न केवल बीमारियों का इलाज करते थे बल्कि दशकों से अपनी लोगों के बीच विश्वास जीता था। डॉ. बोस अपने पीछे एक समृद्ध विरासत और सेवा की लंबी परंपरा छोड़ गए हैं।