भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर महा-मुकाबला: 'निरहुआ' की कॉमेडी या 'उमा' का जादू, कौन मारेगा बाजी?
मुंबई/पटना: भोजपुरी सिनेमा 2026 में एक अलग मोड पर जाती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि इस साल कई सारे एक्टर की फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हुई है, 6 फरवरी 2026 को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि दो बड़े सितारे की फिल्म इसी दिन रिलीज हो रही है, एक तरफ जुबली स्टार से अपनी पहचान बनाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म तो वहीं दूसरी ओर सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माही श्रीवास्तव आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं.
Read:अक्षरा सिंह का गजब ट्रांसफॉर्मेशन: साड़ी छोड़ जिम आउटफिट में ढाया कहर, फिटनेस देख बॉलीवुड भी हैरान
निरहुआ की 'फन ऑन द रन': हंसी का डोज
निरहुआ के फिल्म भाभी जी घर पर हैं: फन ऑफ द रन 6 फरवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है जिसमें जुबली स्टार कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे, अब देखना यह है कि निरहुआ की फिल्म भोजपुरी दर्शक को सिनेमा घर तक लाने में कामयाब होती है या नहीं?
Read: क्या 'Border 2' की वजह से अरिजीत सिंह ने छोड़ी सिंगिंग? भूषण कुमार ने गुस्से में दिया ये जवाब!
माही श्रीवास्तव की 'उमा': एक अलग कहानी
वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की फिल्म उमा को लेकर उनके फैंस में एक अलग क्रेज बना हुआ है फिल्म का पोस्टर और टीज़र पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें माही का किरदार काफी दमदार होने वाला है जो निरहुआ की कॉमेडी को कड़ी चुनौती दे सकता है.
