खेसारी लाल यादव का बड़ा खुलासा: 'अक्षरा सिंह के जाने के बाद 6 महीने तक रोया था'
खेसारी लाल यादव ने पॉडकास्ट में खुलासा करते हुए कहा कि अक्षर उनकी गर्लफ्रेंड थी और उनके जाने के बाद खेसारी 6 महीने तक रोए थे। इस बात की खुलासा उन्होंने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में की और उससे पहले बिग बॉस के घर में भी कर चुके हैं।
Mar 26 2026 10:38 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
मनोरंजन डेस्क: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर शुभंकर मिश्रा का एक पॉडकास्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें खेसारी लालअपने और अक्षरा के पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षरा सिंह मेरी गर्लफ्रेंड थी: खेसारी लाल
पॉडकास्ट के दौरान जब शुभंकर मिश्रा ने खेसारी लाल यादव से पूछा कि क्या अक्षरा आपकी गर्लफ्रेंड थी? तो इस बात पर खेसारी लाल यादव ने बिना किसी झिझक के जवाब देते हुए स्वीकार किया कि अक्षरा मेरी गर्लफ्रेंड थी। अभिनेता ने भावुक होते हुए कहा कि अक्षरा सिंह के जाने के बाद जो इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और 6 महीने तक उनके लिए रोए थे।
'भोजपुरी की गरिमा हैं अक्षरा सिंह'
खेसारी ने आगे पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह के जमकर तारीफ की और कहा कि अक्षरा भोजपुरी की गरिमा है और हम सबको उन पर गर्व है। अगर रही बात प्यार की तोएक कुत्ता भी दूर चला जाता है तो उसका जाने का दुख होता है वह तो इंसान थी। खेसारी लाल का इस ईमानदारी के साथ जवाब देना फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और शायद यही वजह है कि खेसारी भोजपुरी दर्शक के दिलों पर राज करते हैं।
बिग बॉस में भी किया था खुलासा
वैसे तो खेसारी लाल का नाम कई अभिनेत्री के साथ जुड़ा है लेकिन अक्षरा सिंह के साथ उनका एक अलग ही रिश्ता रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब अक्षरा ने खेसारी से दूर जाने का फैसला किया था। तो खेसारी लाल यादव इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और उनकी याद में काफी दिनों तक रोया करते थे। इस बात की खुलासा उन्होंने खुद बिग बॉस के घर में भी किया था।
