Bhojpuri Cinema 2026: खेसारी की 'अग्नि परीक्षा' और निरहुआ का 'हिंदुस्तानी' अवतार, क्या इस साल टूटेगा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?

Bhojpuri Cinema 2026: खेसारी की 'अग्नि परीक्षा' और निरहुआ का 'हिंदुस्तानी' अवतार, क्या इस साल टूटेगा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?

Jan 28 2026 07:53 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

भोजपुरी सिनेमा 2026 में एक नया मोड लेने वाला है, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जैसे सुपरस्टार की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है जिसमें कॉमेडी एक्शन और थ्रिलर के साथ-साथ पारिवारिक ड्रामा भी देखने को मिलेगी, काफी लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल नहीं मचाई है लेकिन 2026 में भोजपुरी सिनेमा का रुख बदलते हुए दिखाई दे रहा है।


खेसारी लाल यादव की अग्नि परीक्षा रिलीज होने को तैयार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म अग्नि परीक्षा रिलीज होने के लिए तैयार है, इस फिल्म को होली के मौके पर रिलीज की जाएगी जिसमें भरपूर एक्शन के साथ-साथ खेसारी लाल यादव का दमदार अवतार देखने को मिलेगा।

इस फिल्म में खेसारी के साथ-साथ मुख्य भूमिका में आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी दिखाई देने वाली है, फिल्म का फर्स्ट लुक का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसमें खेसारी लाल यादव एक हाथ में हथियार और दूसरे में कटा हुआ शेरलिए दिखाई दे रहे हैं, जानकारी के अनुसार इस फिल्म को पहले थिएटर में रिलीज की जाएगी उसके बाद OTT प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगी।

Read: तीसरी शादी की चर्चा पर पवन सिंह का रिएक्शन, बोले कार्ड छप चुका है

निरहुआ और आम्रपाली की “निरहुआ हिंदुस्तानी 5” 2026 में होगी रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी की पार्ट 5 भी रिलीज होने वाली है इस बार निरहुआ और आम्रपाली की सुपर हिट जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है, इस फिल्म की शूटिंग भारत के साथ-साथ विदेश में भीकी गई है जो फिल्म को और आकर्षक बनाती है, निरहुआ हिंदुस्तानी की हर पार्ट सुपरहिट रही है और इस फिल्म को भी ब्लॉकबस्टर होने की संभावना है।