Pawan Singh News: तीसरी शादी की चर्चा पर पवन सिंह का रिएक्शन, बोले कार्ड छप चुका है

Pawan Singh News: तीसरी शादी की चर्चा पर पवन सिंह का रिएक्शन, बोले कार्ड छप चुका है

Updated Jan 18 2026 09:57 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार के रूप में जाने जाने वाले पवन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, खासकर उनकी तीसरी शादी को लेकर फैल रही अफवाहों के कारण। इनके 40वें जन्मदिन पर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पवन सिंह एक महिला का हाथ पकड़े हुए दिखाई दिए, जिसने काफी चर्चाओं को जन्म दिया। यहाँ तक कहा जाने लगा की पवन सिंह अब गुपचुप तरीके से तीसरी शादी करने वाले है अब इन अफवाहों को लेकर पवन सिंह मजेदार अंदाज में सफाई दीये है।​

पवन सिंह ने रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम साहित्य, सुर और शक्ति का संगम में भाग लिया, जहां उनसे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उनकी तीसरी शादी के बारे में पूछा गया, जिस पर पवन सिंह ने अपने ठेठ देसी अंदाज में कहा की ‘तुहु पूछिए ल’ उनके जवाब से हॉल में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद पवन सिंह ने मजाक में कहा कि मेरे कुछ प्रशंसकों ने शादी के कार्ड छपवा लिए हैं और मुंबई में शादी का स्थान भी तय कर लिया है, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दी है।

Ads

पवन सिंह की तीसरी शादी का अफवाह दरअसल तब तेजी से वायरल हुई जब उनके 40वें जन्मदिन पर एक महिला नजर आई वीडियो में महिला पवन सिंह के हाथ पकड़े, उन्हें सभालती और केक खिलाती हुए दिखाई दी जिसमे महिला के मांग में सिंदूर और हाथो में चूड़ा देखकर फैंस ने तीसरी शादी का कयास लगाया। और कहा की यह उनके तीसरे शादी हैं 

वीडियो में दिख रही महिला की पहचान अभिनेत्री महिमा सिंह के रूप में हुई है। महिमा सिंह ने पवन सिंह के हाल ही में रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग 'बनी लाइका' में उनकी पत्नी का किरदार निभाया था।

Ads