Garmi Full Movie: मगही स्टार आशीष यादव की फिल्म 'गर्मी' ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, कुछ ही दिनों में मिले 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज

मगही स्टार आशीष यादव की फिल्म 'गर्मी' ने यूट्यूब पर रचा इतिहास। 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ दर्शकों की बनी पहली पसंद। जानें फिल्म की पूरी कहानी यहाँ।

Garmi Full Movie: मगही स्टार आशीष यादव की फिल्म 'गर्मी' ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, कुछ ही दिनों में मिले 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Updated May 10 2026 10:05 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Gaya Ji, Bihar, India

मगही सिनेमा के उभरते हुए सुपरस्टार और मशहूर गायक आशीष यादव हाल में ही रिलीज हुई उनकी नई फिल्म 'गर्मी' को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही फिल्म ने 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, और इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 


दर्शकों की पहली पसंद बनी 'गर्मी'

आशीष यादव की इस फिल्म को 'बद्रीनाथ एंटरटेनमेंट' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे मगध क्षेत्र के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मगही सिनेमा में इस तरह की फिल्म बनने से क्षेत्रीय भाषा के स्तर को ऊंचाइयां मिलेगी। 

Ads


फिल्म की कहानी और कलाकार

'गर्मी' एक इमोशनल ड्रामा और एक्शन फिल्म है, जो पारिवारिक रिश्ते और सामाजिक मुद्दों के ऊपर बनाई गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में आशीष यादव के साथ अभिनेत्री बबली पांडे भी नजर आ रही हैं। आशीष यादव ने फिल्म में 'सनी' का किरदार निभाया है, और अपनी बहन की इज्जत के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है।