सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: PM मोदी ने देशवासियों से सोना न खरीदने अपील, क्या अब गिरेंगे Gold Price?
PM मोदी ने देशवासियों से 1 साल तक सोना न खरीदने का आग्रह किया है। जानिए कैसे इस मास्टर प्लान से सोने के दाम (Gold Price) गिरेंगे और भारतीय रुपया मजबूत होगा।
Updated May 10 2026 11:47 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
PM Modi Appeal on Gold: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों से अपील करते हुए आग्रह किया है कि अगले 1 साल तक सोना ना खरीदने का सभी लोग संकल्प लें। प्रधानमंत्री का मानना है कि अगर देशवासी 1 साल तक सोने की खरीदारी नहीं करते हैं तो सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
शादी हो या त्योहार गोल्ड नहीं खरीदें
प्रधानमंत्री मोदी ने एक सभा को संबोधित करने के दौरान कहा की भारतीय परिवार में सोने को विशेष महत्व दिया जाता है खासकर शादियों और त्योहारों के दौरान ज्यादातर लोग सोना खरीदते हैं। लेकिन अगर 1 साल तक गोल्ड नहीं खरीदा जाए तो इससे सोना सस्ता हो जाएगा।
क्यों गिराना चाहते हैं पीएम मोदी सोने के दाम?
भारत अपनी जरूरत के लिए अधिकतम सोना विदेश से आयात करता है इसके लिए सरकार को अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। पीएम मोदी के इस मास्टर प्लान के मुताबिक अगर सोने का आयात कम होगा तो डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होगा। जब पूरा देश एक साथ खरीदारी रोकेगा तो सोने की डिमांड लगभग खत्म हो जाएगी जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरना तय हो जाएगा।