लवीना टंडन का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'रोल के लिए समझौता मंजूर नहीं'

Casting Couch In Bollywood: लवीना टंडन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक डार्क सीक्रेट को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा कि काम के लिए स्वाभिमान से समझौता मंजूर नहीं।

लवीना टंडन का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'रोल के लिए समझौता मंजूर नहीं'

Updated May 23 2026 12:04 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Lavina Tandon Interview: टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस लवीना टंडन सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक डार्क सीक्रेट, यानी 'कास्टिंग काउच' को लेकर लवीना ने हैरान करने वाला खुलासा किया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।



Ads

फिल्म में रोल के लिए समझौता 

लवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स और फिल्मों के लिए ऑफर मिले थे, जिनमें इन रोल्स के लिए कॉम्प्रोमाइज (समझौते) का इशारा दिया गया, जिसे सुनकर वह हैरान हो गई। हालांकि, एक्ट्रेस ने बिना किसी डर के इन प्रोजेक्ट्स और फिल्मों को ठुकरा दिया और काम करने से मना कर दिया। लवीना ने इस मुद्दे पर कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में काम सिर्फ उनके टैलेंट और मेहनत के दम पर चाहिए, ना कि किसी समझौते के आधार पर। मुझे थोड़ा कम पैसा मिलेगा तो चलेगा, लेकिन मेरी इज्जत और स्वाभिमान से बढ़कर कुछ भी मंजूर नहीं है।


Read: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बड़ा खुलासा: 'एक बिजनेसमैन ने साथ सोने के लिए ऑफर किए थे ₹50 लाख'

Ads


नए कलाकारों के लिए प्रेरणा

लवीना का यह रुख उन सभी नए कलाकारों के लिए प्रेरणा है, जो इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। इस बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस और कई को-स्टार्स उनके साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के समझौते को मना करने के लिए बहुत ही हिम्मत की जरूरत होती है।