गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में महिला से बदसलूकी, पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप
Jan 27 2026 01:01 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
नालंदा जिले का हरनौत में 77वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान एक विवाहित महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़खानी का आरोप। यह घटना मुख्य रूप से 26 जनवरी को सुबह 11:00 बजे हरनौत पुलिस थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित लोयोला स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार पीड़िता चेरो ओपी क्षेत्र के एक गांव के निवासी है वह अपने बहन और दो सहेलियों के साथ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लोयोला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को देखने गई थी कार्यक्रम को देख घर लौट रही पीड़िता को बीच रास्ते में उजली चारपहिया ने उसके सामने आकर खड़ी हो गई और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया गया और फिर लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित एक ढाबे पर छोड़ दिया गया। उसे तभी उतारा गया जब उसने चिल्लाना और विरोध करना शुरू कर दिया।
पीड़िता अपने परिवार और ग्रामीणों से बताया कि वाहन चालक चेरो ओपी में तैनात सिपाही चंदन कुमार था। इसी बात से सभी लोग गुस्सा होकर हरनौत थाना पहुंचे और न्याय का मांग करते हुए करीब 4 घंटे तक हंगामा किया। पीड़िता की मां फूलों देवी ने बताया कि थाने में आवेदन लिखवाया गया लेकिन वह अनपढ़ होने के कारण जानकारी नहीं रख पाई
इस पूरे घटना की जांच करने के लिए इंस्पेक्टर मनीष कुमार भारद्वाज को हरनौत थाना भेजा गया और देर शाम तक सीसी टीवी फुटेज को जांच की गई। प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है और अभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है
